NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एसआईआर में बड़ी गड़बड़ी!, जिंदा मतदाता को मृत बताकर नाम काटने का दिया आवेदन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > एसआईआर में बड़ी गड़बड़ी!, जिंदा मतदाता को मृत बताकर नाम काटने का दिया आवेदन
छत्तीसगढ़

एसआईआर में बड़ी गड़बड़ी!, जिंदा मतदाता को मृत बताकर नाम काटने का दिया आवेदन

एसआईआर में बड़ी गड़बड़ी!, जिंदा मतदाता को मृत बताकर नाम काटने का दिया आवेदन

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2026 12:21 am
By lochan Gupta February 5, 2026
Share
4 Min Read

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (स्ढ्ढक्र) की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फॉर्म-7 के जरिए एक जिंदा मतदाता को मृत घोषित कर उसका नाम मतदाता सूची से काटने का आवेदन किया गया। इस घटना ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
पीडि़त मतदाता शामिउल्ला अंसारी ने हैरानी जताते हुए कहा कि मैं जिंदा हूं, फिर मेरे मृत होने का आवेदन कैसे दिया गया? उन्होंने बताया कि उन्हें चौक पर लोगों से जानकारी मिली कि उनका नाम मतदाता सूची से हटाने का आवेदन किया गया है, जबकि वे रोज़ भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर मौजूद रहते हैं और वर्षों से उसी स्थान पर निवास कर रहे हैं। शामिउल्ला अंसारी ने कहा कि उन्होंने कभी किसी को ऐसा आवेदन देने के लिए नहीं कहा और न ही उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी है। उनका कहना है कि वे पूर्व में मतदान भी कर चुके हैं और सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। इधर आवेदन पत्र में दर्ज नाम के आधार पर जब वार्ड क्रमांक 2 निवासी फूल सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आवेदन नहीं किया है और न ही वे इस मामले से किसी भी तरह जुड़े हैं।
मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। क्षेत्र की विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि यह वही बात है, जिसकी आशंका पहले जताई जाती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार पूरे प्रदेश और देश में एफआईआर और मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामलों को उठाते रहे हैं और अब इसका जीता-जागता सबूत सामने आ गया है। विधायक ने बताया कि उनके सामने ही एक बुजुर्ग (शामिउल्ला अंसारी) मौजूद थे, जिनका नाम भी मतदाता सूची से काटने के लिए फॉर्म में शामिल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भानुप्रतापपुर क्षेत्र में कई मुस्लिम भाइयों के नाम काटने के लिए फॉर्म बांटे गए हैं। इसके अलावा रामपुर पुरी के पास आदिवासी समुदाय के कम से कम 40 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए आवेदन किए जाने की जानकारी मिली है। विधायक ने सवाल उठाया कि किरण नरेटी नाम से फॉर्म देने वाला व्यक्ति कौन है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के पास आधार कार्ड, पुश्तैनी जमीन और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं और वे वर्षों से वहां खेती कर रहे हैं। विधायक सावित्री मंडावी ने एडीएम से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में कलेक्टर ने कहा कि विशेष रूप से फॉर्म-7 के तहत हमें जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें अलग-अलग तरीकों से नाम काटने का प्रयास किया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा शिकायत भी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि 2002 में जो एफआईआर हुई थी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत अगर किसी का नाम था, तो उसमें कोई आपत्ति नहीं थी। उनका नाम हमारी प्रोविजनल लिस्ट में सम्मिलित किया गया है। यदि किसी कारणवश कोई व्यक्ति बाहर से आया है और उसका या उसके परिवार का नाम 2002 की सूची में है, तो उन्हें नोटिस देकर प्रक्रिया की जा रही है।

You Might Also Like

सेवानिवृत्ति पर जीवराखन पटेल को दी गई भावभीनी विदाई

आयोग के कार्यों को लेकर दीपिका ने किया आबा कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा

9 वीं की छात्रा ने ली आत्महत्या

बलौदाबाजार में 20 जून तक बढ़ी धारा 144, आदेश जारी

बीजापुर मुठभेड़ में 13 माओवादियों के शव बरामद, 18 घंटे चला एनकाउंटर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आस्था, भक्ति और उल्लास के संग बांदे में गूंजा शनिनाम
Next Article स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?