NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर का हो रहा आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर का हो रहा आयोजन
जशपुरनगर

‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर का हो रहा आयोजन

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
4 Min Read

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ के तहत प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर (कैंप) आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर 30 जून 2026 तक लगातार लगाए जाएंगे, जहां बकाया बिजली बिल जमा करने पर उपभोक्ताओं को भारी छूट का लाभ मिल रहा है।
इस योजना के अंतर्गत बीपीएल, घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मूल बकाया राशि में 75 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। वहीं, वर्षों से लंबित बिलों पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) को 100 प्रतिशत तक माफ कर दिया गया है। इससे हजारों उपभोक्ताओं को पुराने कर्ज के बोझ से राहत मिलने की उम्मीद है। बिजली विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये कैंप साप्ताहिक बाजारों, पंचायत भवनों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। शिविरों में मौके पर ही बिलों की गणना, छूट का निर्धारण और भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में आज नारायणपुर विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम साहीडाँड़ में शनिवार को साप्ताहिक बाजार के अवसर पर लगाए गए विशेष बिजली बिल भुगतान समाधान शिविर में पहले ही दिन ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की लंबी कतारें लग गई थीं। आसपास के ग्राम रमसमा, बच्छरांव, सरबकोम्बो, करमा और अन्य ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। शिविर का शुभारंभ सहायक अभियंता द्वारा विधिवत किया गया, जिसके बाद पंजीयन और बिल समाधान की प्रक्रिया तेज़ी से शुरू हुई। पहले ही दिन 100 से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीयन कर योजना का लाभ उठाया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि लोगों को इस योजना का लंबे समय से इंतजार था।
बिजली बिल बना था बड़ी परेशानी, अब मिल रही राहत
ग्रामीण क्षेत्रों में कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल वर्षों से बकाया थे। लगातार बढ़ते सरचार्ज और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे भुगतान नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में यह समाधान शिविर उनके लिए किसी राहत शिविर से कम नहीं है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि अब वे पहली बार अपने पुराने बिलों का निपटारा करने के लिए आगे आए हैं।

योजना के तहत मिल रहे फायदे
बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए विशेष राहत
पंजीयन पूरी तरह निशुल्क
मूल बकाया राशि में 75 प्रतिशत तक की छूट
गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत
एपीएल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लाभ
सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट
मूल बकाया राशि में 10 प्रतिशत तक की छूट
एकमुश्त भुगतान करने पर अतिरिक्त सुविधा
अन्य प्रमुख लाभ
पुराने बिजली बिल विवादों का स्थायी समाधान
एकमुश्त समझौता योजना के तहत आसान निपटारा
मौके पर ही सरल पंजीयन और प्रक्रिया
भविष्य में बिना बाधा के बिजली आपूर्ति का लाभ
मानसिक और आर्थिक बोझ से राहत

You Might Also Like

गुणवत्ता में कोई भी समझौता नहीं : केके कटारे

नव पदस्थ डीआईजी एवं एसएसपी ने अपराध समीक्षा पर अनुविभागवार ली बैठक

बाबा भगवान राम ट्रस्ट का स्थापना दिवस समारोह संपन्न

मुख्यमंत्री साय ने फरसाबहार के विकास के लिए 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लोकसभा निर्वाचन 2024 : स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ सावरा समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
Next Article हल्की बारिश से रनपुर बाजार में भरा पानी

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?