NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शराबी पति ने की पत्नी की टांगी मारकर हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > शराबी पति ने की पत्नी की टांगी मारकर हत्या
जशपुरनगर

शराबी पति ने की पत्नी की टांगी मारकर हत्या

lochan Gupta
Last updated: November 12, 2025 12:41 am
By lochan Gupta November 12, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के पंडरा पाठ चौकी क्षेत्र में मामूली विवाद पर शराब के नशे में पति ने अपनी ही पत्नी की टांगी से मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने बी एन एस की धारा के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी लरंग राम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कुरकुरिया को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 10 नवंबर को प्रार्थी संतोष राम उम्र 36 साल, निवासी कुरकुरिया, चौकी पंडरा पाठ ने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके गांव का आरोपी लरंग राम व उसकी पत्नी मृतिका संतोषी बाई, 10 नवंबर को पड़ोसी गांव पकरी टोली गए थे, वहां से पैदल वापस लौटते वक्त, रास्ते में ग्राम शरधापाठ, अंबाकोना के पास, मृतिका को अपने गांव कुरकुरिया की एक परिचित महिला खेत में काम करती हुई दिखाई देने पर, मृतिका संतोषी बाई के द्वारा चिल्लाकर उसे बुलाया जा रहा था, व आरोपी लरंग साय, वहीं खेत के मेड़ में लेटा हुआ था, व शराब के नशे में था,तभी आरोपी लरंग राम, नाराज हो गया व उसकी पत्नी मृतिका संतोषी बाई से वाद विवाद करने लगा, विवाद के दौरान ही आरोपी लरंग राम के द्वारा शराब के नशे में, अपने पास रखी टांगी से मृतिका संतोषी बाई पर हमला कर दिया गया। जिससे मृतिका संतोषी बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर तत्काल चौकी पंडरा पाठ में आरोपी लरंग राम के विरुद्ध हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पहुंच, घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा किया गया व शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम भी कराया गया। आरोपी लरंग राम घटना कारीत कर, फरार हो गया था, जिसे कि पुलिस के द्वारा, मुखबिर की सूचना पर, ग्राम शरधापाठ जंगल से घेरा बंदी कर हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी लरंग राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, प्रधान आरक्षक विनोद केरकेट्टा, आरक्षक अरुण राम, दिलेश्वर भगत व बिलचियूस लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि चौकी पंडरा पाठ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की टांगी से मारकर हत्या कर दी थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

You Might Also Like

पीएमश्री विद्यालय में अब एनसीसी एयर स्क्वाड्रन होगी शुरू

संकल्प जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं मे प्रवेश हेतु आवेदन 15 अप्रैल तक आमंत्रित

सरहदी राज्यों से अवैध धान आमद पर जशपुर पुलिस की सक्रिय नजर

गुटखा में प्रयुक्त होने वाला 271 बोरी अवैध तम्बाकू को पुलिस ने किया जप्त

सजल ग्रुप की सखियों ने की जागरूकता अभियान की शुरुआत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑपरेशन अंकुश : 7 मामलों का स्थाई वारंटी ठग कयूम अंसारी गिरफ्तार
Next Article कोड़ातराई में 4सी व्हीएफआर कैटेगरी का बनेगा एयरपोर्ट

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?