NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तमनार में अफीम की खेती का मामला उजागर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तमनार में अफीम की खेती का मामला उजागर
रायगढ़

तमनार में अफीम की खेती का मामला उजागर

आमाघाट में नदी किनारे एक एकड में हुई है खेती, झारखंड निवासी गांव का दामाद निकला आरोपी

lochan Gupta
Last updated: March 21, 2026 12:01 am
By lochan Gupta March 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के तमनार थाना अंतर्गत आमाघाट गांव में नदी किनारे अफीम की बड़े पैमाने पर अवैध खेती का मामला उजागर हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह आज मौके पर पहुंचे और मुआयना पश्चात अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मार्च की रात्रि थाना तमनार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आमाघाट नदी किनारे खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके पश्चात तत्काल पुलिस टीम ग्रामीणों के साथ और रायगढ़ से मीडिया कर्मी और पत्रकार मौके पर पहुंची और पूछताछ में खेत में अफीम की खेती संदेही – मार्शल सांगा पिता मिखाएल सांगा उम्र 40 साल निवासी ग्राम हडमबनम थाना खूंटी, जिला खूंटी (झारखंड) द्वारा किये जाने की जानकारी मिली जिसे तत्काल हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में संदेही मार्शल सांगा निवासी जिला खूंटी (झारखंड), जो अपने ससुराल ग्राम आमाघाट में रहकर पिछले कुछ महीनों से अपने झारखंड के साथियों के साथ मिलकर नदी किनारे करीब एक एकड़ भूमि में अफीम की खेती कर रहा था तथा इसकी देखरेख करता था। पुलिस द्वारा रातभर आमाघाट में कैम्प कर खेत पर पहरा दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह आज सुबह स्वयं घटनास्थल पहुंचे और (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को जांच एवं वैधानिक कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, निरीक्षक प्रशांत राव, निरीक्षक रामकिंकर यादव (थाना प्रभारी पूंजीपथरा), उप निरीक्षक गिरधारी साव (थाना प्रभारी लैलूंगा), तमनार तहसीलदार, पटवारी, आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त भूमि पांच अलग-अलग खसरा नंबरों में निजी एवं परियोजना भूमि पाई गई है।
उक्त भूमि के पांच हिस्से- खसरा नं 462-3 भूमि स्वामी विराज, प्रवीण उर्मिला, सुलोचना, खसरा नं 462-2 भूमि केलो परियोजना, खसरा नं 462-1 भूमि स्वामी- महंत पिता चमरा, अश्वनी बेवा चमरा, खसरा नं 462-4 भूमि स्वामी- दयानंद पिता धरमदेव, खसरा नं 462-5 भूमि स्वामी- हेमंत कुमार पिता धरमदेव के होने की जानकारी मिली है।
(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा अफीम फसल की कटाई कराई जा रही है, जिसके पश्चात वास्तविक वजन एवं मूल्य का आंकलन किया जाएगा। फिलहाल आरोपी मार्शल सांगो के विरुद्ध थाना तमनार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता पर सभी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जिसमें यह बात सामने आई है कि आरोपी ने एक एकड़ में यह खेती की थी। साथ ही अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच चल रहा है ताकि और खुलासा हो सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवैध अफीम की खेती जैसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

You Might Also Like

बड़ा आदमी होने का अर्थ….

कुरकुट नदी में नहाने के दौरान डूबने से हाथी शावक की हुई मौत

निजी भूमि से 35 महुआ और नीम के पेड़ काटे जाने की शिकायत, जांच की मांग

आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया गया ईसीसीई दिवस

न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा पट्टी के साथ 3 गिरफ्तार
Next Article 35 हजार रिश्वत लेते सीएसपीडीसीएल का एई, जेई और क्लर्क गिरफ्तार

खबरें और भी है....

युवाओं के सपनों का कत्ल करने वाले आज सलाखों के पीछे- सीएम साय
35 हजार रिश्वत लेते सीएसपीडीसीएल का एई, जेई और क्लर्क गिरफ्तार
तमनार में अफीम की खेती का मामला उजागर
रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा पट्टी के साथ 3 गिरफ्तार
4 जर्जर छात्रावास भवनों की जगह बनेंगे हाईटेक हास्टल, डीएमएफ मद से मिली 6 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के सपनों का कत्ल करने वाले आज सलाखों के पीछे- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?