NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धान खरीदी में कटौती के आरोप को सरकार का इंकार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > धान खरीदी में कटौती के आरोप को सरकार का इंकार
सारंगढ़

धान खरीदी में कटौती के आरोप को सरकार का इंकार

विधानसभा में उत्तरी जांगड़े ने उठाया सवाल

lochan Gupta
Last updated: March 18, 2026 12:54 am
By lochan Gupta March 18, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर/सारंगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सारंगढ़ क्षेत्र के किसानों की धान खरीदी में कटौती का मुद्दा गूंजा। सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने सहकारिता विभाग से जुड़े इस विषय पर सरकार से सवाल किया और किसानों की धान खरीदी में कथित कटौती तथा टोकन पेंडिंग के संबंध में जवाब मांगा।
विधायक ने प्रश्न के माध्यम से पूछा कि क्या सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सारंगढ़ और बरमकेला ब्लॉक के समिति प्रबंधकों को किसानों के धान में कटौती करने, टोकन पेंडिंग रखने और रकबा सरेंडर कराने का निर्देश दिया गया था। यदि ऐसा हुआ तो यह निर्देश किसके आदेश पर दिया गया।
इस पर सरकार की ओर से वन मंत्री केदार कश्यप ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत या प्रकरण उपस्थित नहीं है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में सारंगढ़ में 16,44,165.60 क्विंटल तथा बरमकेला में 13,40,741.20 क्विंटल धान की खरीदी हुई। वहीं वर्ष 2025-26 में सारंगढ़ में 15,63,210.40 क्विंटल और बरमकेला में 13,03,783.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई।
जो कि पिछले वर्ष कि तुलना में सारंगढ़ विकासखंड में 80955.20 हजार क्विंटल तथा बरमकेला विकासखंड में 36958 हजार क्विंटल कम धान खरीदी से स्पष्ट होता है कि जिले के सहकारिता आयुक्त ने किसानो का हक मारा है। उपरोक्त जवाब से लगता है कि ये अधिकारी लोग क्षेत्र की जनता के प्रति इनकी कोई जवाबदेही नहीं है सबने देखा और सुना है की जिला के सहकारिता आयुक्त किस तरह से वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से सारंगढ़ और बरमकेला के समिति प्रबंधक को धमका चमका और दबाव डालकर किसानो का धान नहीं खऱीदा, फिर भी मंत्री जी जिले के झूठे अधिकारीयों के झूठे जवाब को सही मान लिया और बोलते है ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है आयुक्त ने कुछ नहीं बोला बड़े पाक साफ है। इसी प्रकार का झूठ फ्लाई ऐश डंपिंग में बोलते है कि सारंगढ़ में अनुमति ही नहीं फिर भी रोजाना कई डम्फर आकर हमारे क्षेत्र के पानी को प्रदूषित कर दिए है इसका सबूत सारंगढ़ के घरों से निकलता गन्दा पानी और बढ़ते पीलिया के मरीज है। इसी प्रकार का झूठ जल जीवन मिशन में बोलते है पुरे विधानसभा में सभी जगह पानी शुद्ध और पानी की कोई कमी नहीं है सभी गलियों के खोदे गड्डो को ढलाई कर पाइप लाइन बिछाने का झूठ बोलते है जिले के अधिकारी। सरकार से अस्पताल में डॉक्टर की कमी पूछने पर बोलते है जिले में पर्याप्त डॉक्टर है। इन सभी विभागों झूठे जवाब से मंत्री जी भी खुश और जनता त्रस्त। आखिर इन अधिकारीयों को जिला में संरक्षण देने वाला सरदार कौन है जिसके बदौलत कई अधिकारी अपनी मनमानी और भ्रष्टाचार कर सारंगढ़ की जनता को लूट रहे है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जमीनी स्तर पर किसानों को टोकन और खरीदी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ा, किसान महीनों तक पटवारी तहसील कार्यालय का चक्कर लगायेऔर अंतिम में किसानो का पूरा धान नहीं खरीदने से क्षेत्र की किसानो में बहुत आक्रोश है तथा आने वाले समय में जनता की अदालत में फैसला करके किसान विरोधी सरकार को सबक सिखाएंगे।

You Might Also Like

स्कूल के बरामदे में लग रही 5 कक्षाएं

कलेक्टर धर्मेश साहू ने किया प्याऊ केंद्र का उद्घाटन

सैनिकों का अधिकार छीना विकलांगों को भूला नपा ने

पुलिस विभाग द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया

ग्रापं परसदा छोटे के सरपंच सचिव द्वारा फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर ने मिलरों को समय सीमा में धान उठाव को पूर्ण करने के निर्देश
Next Article ट्रेन में शराब पीकर चढऩे वाले यात्रियों पर शिकंजा, अब ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जीआरपी करेगी जांच

खबरें और भी है....

विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
नाबालिग से किराए के मकान में रेप
चोरी का फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक लूट की वारदात
ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?