NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनएसयूआई ने निकाली छात्र अधिकार रैली, किया कलेक्ट्रेट का घेराव, पुलिस से हुई झूमाझटकी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनएसयूआई ने निकाली छात्र अधिकार रैली, किया कलेक्ट्रेट का घेराव, पुलिस से हुई झूमाझटकी
रायगढ़

एनएसयूआई ने निकाली छात्र अधिकार रैली, किया कलेक्ट्रेट का घेराव, पुलिस से हुई झूमाझटकी

वाटर केनन का हुआ उपयोग, 25 गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: March 11, 2026 12:35 am
By lochan Gupta March 11, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। एनएसयूआई रायगढ़ जिला इकाई द्वारा मंगलवार को छात्र अधिकार रैली निकाली गई। इस रैली में हजारों की संख्या में छात्र-युवा इतवारी बाजार पर एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। यह रैली छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर आयोजित की गई थी। छात्र संगठन के कलेक्टोरेट घेराव के दौरान पुलिस से काफी झूमाझटकी भी देखी गई, और इस दौरान पुलिस को वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा।
इस आंदोलन में भारी संख्या में छात्रों के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: राकेश पांडे (युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव) शाखा यादव (जिला कांग्रेस अध्यक्ष) नागेंद्र नेगी (वरिष्ठ कांग्रेस नेता) जयंत ठेठवार, संजय देवांगन अनिल अग्रवाल चीकू दयाराम धुर्वे संतोष वहीदार विकास शर्मा सत्य प्रकाश शर्मा प्रभात साहू बसंत दास पंकज पटेल संदीप अग्रवाल आशीष चौबे रवि पांडे रानी चौहान (महिला कांग्रेस अध्यक्ष) आशीष जायसवाल (जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस शहर) उस्मानबेग ग्रामीण अध्यक्ष युवा कांग्रेस सत्य प्रकाश शर्मा वसीम खान रजत गोयल रंजना पटेल रिंकी पांडे विमल यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पांडे ने कहा, ष्शासन-प्रशासन भाजपा के दबाव में काम करना बंद करे। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन प्रशासन को निष्पक्ष रहना चाहिए। छात्रों के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए। एनएसयूआई के कार्यक्रम बंद करवाना और एबीव्हीपी के कार्यक्रमों को संरक्षण देना प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।
जैसे ही प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए दो बैरिकेड लगा रखे थे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक अपनी बात रखी और आगे बढऩे का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के दोनों बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया। पानी की बौछारों के बावजूद छात्र डटे रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे।
पुलिस ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन युवा कांग्रेस नेता अनमोल अग्रवाल यूनिवर्सिटी एनएसयूआई अध्यक्ष शाकिब अनवर समेत 25 से अधिक कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही माहौल और गरमा गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें छात्रों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की गई।

बड़े आंदोलन की चेतावनी

गिरफ्तारी से पहले आरिफ हुसैन ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोशीला संबोधन देते हुए कहा, ष्हमारी मांगें पूरी होनी चाहिए। अगर 15 दिन में नहीं मानी गईं, तो अगला चरण जिला बंद, उद्योगों का घेराव और अनशन होगा। हम अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाने में एनएसयूआई के सभी पदाधिकारियों एवं छात्र नेताओं का अभूतपूर्व योगदान एन एस यु आई कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर इस आंदोलन को सफल बनाया।

You Might Also Like

व्यावसायिक पाठ्यक्रम के बच्चों ने पावर प्लांट का भ्रमण कर देखा सिस्टम

जन्मजात अस्थि विकृत पैर का हुआ किरोड़ीमल जिला अस्पताल में किया गया सफल ऑपरेशन

जिले के जंगलों में 117 हाथी कर रहे विचरण

पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

किसान के साथ धान मंडी में अभद्र व्यवहार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यूपीएससी में अजय गुप्ता की चमकीली सफलता
Next Article बाबा श्री प्रियदर्शी राम जी के नाम पर होगा निगम ऑडिटोरियम

खबरें और भी है....

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से पकड़े गए महिला समेत 5 आरोपी
चोरी की बाइक के सााथ आरोपी गिरफ्तार
सट्टा खाईवाल एजाज खान किया सरेंडर
बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?