खरसिया। खरसिया हमालपारा शीतला नगर निवासी बहुत ही होनहार युवा रौनक अग्रवाल पिता तरुण अग्रवाल माता ललिता अग्रवाल ने यूपीएससी की सिविल सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 772वीं रैंक प्राप्त की है। इस अवसर पर खरसिया के छाया विधायक महेश साहू ने तरुण अग्रवाल और ललिता अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनके सुपुत्र रौनक अग्रवाल को स्वर्णिम सफलता की बधाई और शुभकामनाएं दी इस अवसर पर महेश साहू ने कहा कि रौनक अग्रवाल ने स्वयं से बगैर किसी कोचिंग के कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जामिनेशन में सफलता प्राप्त कर अपने माता पिता और पुरे खरसिया नगर क्षेत्र का अपने गुरुजनों का नाम रोशन किया है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल की गई यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस शानदार सफलता के लिए मैं रौनक अग्रवाल और उनके माता पिता परिजनों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। रौनक के पिता तरुण अग्रवाल पूर्व में नगर पालिका के पार्षद रह चुके हैं एवं और माता ललिता अग्रवाल गृहिणी हैं। हमालपारा खरसिया में रहने वाले रौनक ने 8 वीं तक की पढ़ाई सेंट जोन्स स्कूल में की। इसके बाद 12 वीं तक की पढ़ाई डीएवी छाल से की। स्नातक की पढ़ाई रामजस कॉलेज डीयू और पीजी की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की। 2021 से यूपीएससी की तैयारी शुरू की। रौनक ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा शुरू किए गए अभियान अनुभव का लाभ लिया। गौरव सिंह ने जिन युवाओं का मॉक इंटरव्यू लिया था, उनमें रौनक भी एक थे।



