NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संघर्ष से सफलता तक: कुरमीभौना की बेटी ने जलाई शिक्षा की मशाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संघर्ष से सफलता तक: कुरमीभौना की बेटी ने जलाई शिक्षा की मशाल
रायगढ़

संघर्ष से सफलता तक: कुरमीभौना की बेटी ने जलाई शिक्षा की मशाल

शारीरिक कमी को हौसले में बदलकर रुकमणी बेहरा ने शुरू किया ‘ग्रामोदय स्कूल’

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 12:50 am
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
3 Min Read

कुरमीभौना- जहां कभी शिक्षा को लेकर जागरूकता कम थी, उस छोटे से गांव कुरमीभौना की एक बेटी ने आज शिक्षा की नई रोशनी जगा दी है। यह कहानी है रुकमणी बेहरा की, जिन्होंने अपनी शारीरिक कमी को कमजोरी नहीं बल्कि हौसले की ताकत बनाकर गांव में शिक्षा की नई शुरुआत की।
कुरमीभौना में लंबे समय तक बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था। संसाधनों की कमी और जागरूकता के अभाव के कारण गांव के कई बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते थे। ऐसे माहौल में पली-बढ़ी रुकमणी ने इन परिस्थितियों को बहुत करीब से देखा और समझा। बचपन से ही उन्होंने महसूस किया कि शिक्षा ही वह रास्ता है जो समाज को बदल सकता है।
रुकमणी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही प्राप्त की और आगे की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक सरकारी विद्यालय में लगभग छह वर्षों तक सेवा दी। इस दौरान आर्थिक और सामाजिक चुनौतियाँ भी सामने आईं, लेकिन विद्यालय के एक शिक्षक के सहयोग और मार्गदर्शन ने उन्हें आगे बढऩे का साहस दिया।
शारीरिक कमी होने के बावजूद रुकमणी ने कभी उसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने इसे अपनी प्रेरणा बना लिया। उनका मानना है कि मजबूत इरादे और सकारात्मक सोच के साथ हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।
गांव के बच्चों, विशेषकर बच्चियों की शिक्षा को लेकर वे हमेशा चिंतित रहीं। वे चाहती थीं कि गांव के बच्चों को भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपने गांव में “ग्रामोदय स्कूल” की स्थापना की।
शुरुआत में संसाधनों की कमी, सीमित साधन और कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन रुकमणी ने हार नहीं मानी। धीरे-धीरे गांव के लोगों का विश्वास बढ़ता गया और अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने लगे।
रुकमणी का कहना है—
मैंने जो भी सीखा है, उसे अपने गांव के बच्चों को देना चाहती हूँ। शिक्षा ही वह शक्ति है जो जीवन बदल सकती है। आज ग्रामोदय स्कूल केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं बल्कि गांव के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनता जा रहा है। यहां पढऩे वाले बच्चे शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और बड़े सपने देखना भी सीख रहे हैं।
रुकमणी बेहरा की कहानी यह संदेश देती है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो एक व्यक्ति पूरे गांव की दिशा और दशा बदल सकता है।
कविता शर्मा
घरघोड़ा

You Might Also Like

अतिरिक्त गतिविधियों से बच्चों में उत्साह के साथ बढ़ता है मनोबल-कलेक्टर

धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस सख्त

राजीव नगर में डेंगू नियंत्रण के लिए डोर टू डोर हुआ सर्वे

एनटीपीसी में बालिका सशक्ति करण अभियान शीतकालीन कार्यशाला का हुआ आयोजन

सत्ता छिन जाने के कारण छटपटा रही है कांगे्रस, छत्तीसगढ़ में आठ माह के भीतर हुए हैं बड़े काम – साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कृषक उन्नति योजना से किसानों के घर आई दुगुनी खुशियां- सीएम साय
Next Article रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई

खबरें और भी है....

मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज
रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई
संघर्ष से सफलता तक: कुरमीभौना की बेटी ने जलाई शिक्षा की मशाल
कृषक उन्नति योजना से किसानों के घर आई दुगुनी खुशियां- सीएम साय
दादा की प्रेरणा, पिता का साथ और मेरे सपने ने पहुंचाया मंजिल तक -अजय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?