NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 131 लाख टन धान से बना 86.50 लाख टन चावल खरीदने केंद्र सरकार तैयार-ओपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 131 लाख टन धान से बना 86.50 लाख टन चावल खरीदने केंद्र सरकार तैयार-ओपी
रायगढ़

131 लाख टन धान से बना 86.50 लाख टन चावल खरीदने केंद्र सरकार तैयार-ओपी

lochan Gupta
Last updated: August 31, 2023 12:43 am
By lochan Gupta August 31, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में हो रही धान खरीदी मे केंद्र सरकार के योगदान के बारे में विस्तार से बताते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चैधरी ने पांच वर्षो के आंकड़े साझा किए। साथ ही भूपेश सरकार को सार्वजनिक मंच से चुनौती देते हुए कहा हिम्मत है तो सरकार इन आंकड़ों को झुठलाए।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017-18 में केंद्र ने 24 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदा जबकि प्रदेश सरकार द्वारा 36 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। वर्ष 2018-19 में 24 लाख मेट्रिक टन चावल खरीदा गया जबकि राज्य सरकार द्वारा 36 लाख मेट्रिक टन धान खरीदा गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। राज्य सरकार द्वारा खरीदे गए धान को स्थानीय राइस मिलरो द्वारा चावल में बदला जाता है। धान से चावल बनाने की प्रक्रिया के दौरान केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को धान का समर्थन मूल्य धान खरीदी हेतु बोरे सुतली की धन राशि राइस मिल तक धान परिवहन की राशि मुहैया कराई जाती है। वर्ष 2021-22 के दौरान केंद्र सरकार ने 61 लाख मेट्रिक टन चावल खरीदा राज्य सरकार ने 95 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी की। राज्य सरकार द्वारा खरीदे गए 95 लाख टन धान में से 92 लाख मेट्रिक टन धान द्वारा निर्मित चावल केंद्र की सरकार द्वारा खरीदा गया।
वर्ष 2022-23 के दौरान केंद्र सरकार द्वारा 61 लाख मेट्रिक टन चावल खरीदा गया राज्य सरकार ने 107 लाख टन धान खरीदा। राज्य सरकार ने 91 लाख टन चावल खरीदा। केंद्र सरकार ने प्रदेश के किसानो के हित को देखते हुए ढाई गुना चावल खरीदी का कोटा बढ़ाया गया। श्री चैधरी ने धान खरीदी के आंकड़ों को सार्वजनिक करते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार द्वारा खरीदे गए धान का 97: हिस्सा केंद्र द्वारा चावल के रूप में क्रय किया गया वही 2022-23 में राज्य सरकार द्वारा खरीदे गए धान का 86: हिस्सा चावल के रूप में केंद्र सरकार द्वारा खरीदा गया। केंद्र सरकार द्वारा खरीदे गए चावल के आंकड़ों के जरिए ओपी चैधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कहा हमारे द्वारा पेश किए गए आंकड़ों में कोई त्रुटि हो तो उन्हे सार्वजनिक बयान देकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि नही तो साफगोई से स्वीकार करना चाहिए कि केंद्र के मोदी सरकार के कारण ही 2021-22 में 97: धान के चावल वर्ष 2022-23 के दौरान 86: धान के चावल की खरीदी संभव हो पाई।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार के कारण ही हो पा रही है। कोरबा में कोयले के अवैध उत्खन के मामले को उठाए जाने पर एफ आई आर दर्ज कर आवाज दबाने का प्रयास किया गया। वर्ग 2023-24 के दौरान 61 लाख मेट्रिक टन चावल खरीदी जा लक्ष्यबढ़ा कर 86.5 लाख मीट्रिक टन किया गया है। इस चावल के मुकाबले प्रदेश सरकार को 131 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना होगा। इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के किसानो से 131 लाख मेट्रिक टन धान के चावल को लेने के लिए तैयार है।

You Might Also Like

पुसौर में धान जप्ती की कार्यवाही, या फिर रचा जा रहा कोई षड्यंत्र

सामूहिक व्रतोपनयन संस्कार में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय

विकास शुल्क के नाम पर निगम कर रहा शहरवासियों की जेबें ढीली

सुशासन का 1 साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल

ग्राम छींच में निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर में कुंभ भराई कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

TAGGED:navin kadam
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैलूंगा पुलिस ने घूमंतू पशुओं के गले में बांधी रेडियम पट्टी
Next Article भा. किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष फणिंद्र प्रधान का निधन

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?