NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
रायगढ़

अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

होली से पहले बदमाशों की परेड, एसएसपी की सख्त चेतावनी

lochan Gupta
Last updated: February 27, 2026 12:07 am
By lochan Gupta February 27, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। होली पर्व से पहले एसएसपी शशि मोहन सिंह ने गुंडा-बदमाशों की परेड ली। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से निगरानी और आदतन बदमाशों को पुलिस कार्यालय में लाइन से खड़ा कर कड़ी चेतावनी दी गई। उन्हें साफ कहा गया कि अपराध से तौबा कर मुख्यधारा से जुड़ जाएं, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
करीब 70 से अधिक निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों, सजायाफ्ता और संदिग्ध प्रवृत्ति के लोगों को पुलिस कार्यालय में तलब किया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, सभी चिन्हित व्यक्ति अपराध छोडक़र सम्मानजनक जीवन अपनाएं। यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या शिकायत सामने आती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुधार का मौका, नहीं सुधरे तो कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि, पुलिस सुधार का अवसर दे रही है। इस अवसर का लाभ उठाकर वे अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं, लेकिन दोबारा अपराध में लिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
नशा मुक्ति और रोजगार में भी मदद
एसएसपी ने आश्वस्त किया कि, जो लोग नशा छोडऩा चाहते हैं, उन्हें समाज कल्याण विभाग और पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से सहायता दिलाई जाएगी। वहीं, रोजगार की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को उनकी योग्यता के अनुसार जिला प्रशासन से समन्वय कर रोजगार उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने बताया कि, उनके खिलाफ लंबे समय से कोई शिकायत नहीं है। इस पर एसएसपी ने थाना प्रभारियों को अभिलेखों का सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
नियमों का उल्लंघन किया तो सख्ती तय
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, गुंडागर्दी, छेडख़ानी या कानून उल्लंघन करने पर विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई कर न्यायालय के माध्यम से दंड दिलाया जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपराध छोडक़र पुलिस के सहयोगी बनने की अपील की। इस दौरान कई लोगों ने भविष्य में अपराध से दूर रहने का आश्वासन दिया।

You Might Also Like

क्राइम पेट्रोल की तर्ज पर बच्चों का गैंग कर रहा चोरी

बोरो का कोयला कांड, कार्रवाई या खानापूर्ति?

श्रमिकों के हक की लड़ाई के लिए आगे आया बीजेएमटीयूसी

देवांगन समाज का परमेश्वरी महोत्सव कल से

तमनार की कीर्ति गुप्ता को राज्यपाल के हाथों मिला स्वर्ण पदक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द
Next Article सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?