NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर के जनदर्शन में मूलभूत समस्याओं का अंबार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कलेक्टर के जनदर्शन में मूलभूत समस्याओं का अंबार
रायगढ़

कलेक्टर के जनदर्शन में मूलभूत समस्याओं का अंबार

सरकारी स्कूलों के समीप नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: August 25, 2026 12:38 am
By lochan Gupta August 25, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं। जनदर्शन में आवेदकों ने पारिवारिक, आवास, रोजगार, शासकीय योजनाओं के भुगतान, लाइसेंस नवीनीकरण तथा नशे के अवैध विक्रय से जुड़ी समस्याओं एवं अन्य मांगों एवं शिकायतों से संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
ग्राम टायंग, पोस्ट जैमुरा, तहसील खरसिया निवासी ईश्वरी सिदार ने अपने स्वर्गीय पति विमल सिदार के सेवा अभिलेखों में नाम दर्ज कराने, लंबित देयकों का भुगतान तथा अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनके पति आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय आदिवासी बालक आश्रम, कुकरीझरिया में आकस्मिक निधि कर्मचारी भृत्य के पद पर कार्यरत थे। पति के असमय निधन के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट और जीवन-यापन की कठिनाई उत्पन्न हो गई है। उन्होंने सेवा संबंधी लंबित कार्यवाही पूरी कराने तथा नियमानुसार अनुकंपा संबंधी लाभ दिलाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को आवेदन पर शीघ्र नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ मकान, मुआवजे की मांग

इसी प्रकार रायगढ़ जूटमिल थाना क्षेत्र निवासी शोमनाथ यादव ने बारिश के कारण पूर्णत: क्षतिग्रस्त हुए मकान के संबंध में आवास अथवा मुआवजा राशि का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण उनका मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन द्वारा स्वीकृत सहायता का लाभ दिलाने का आग्रह किया। समर प्रताप सिंह भदौरिया ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण किए गए कार्यों का अंतिम भुगतान कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विकासखंड घरघोड़ा के ग्राम पतरापाली एवं फगुरम में योजना के तहत टंकी निर्माण, घरेलू नल कनेक्शन तथा पाइप लाइन सहित विभिन्न कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। कार्य पूर्ण होने के बावजूद अंतिम भुगतान लंबित होने की बात कहते हुए उन्होंने भुगतान की कार्रवाई शीघ्र कराने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को आवेदन की जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गरीब मोहल्लों में पटाखा बिक्री पर लगे रोक

जनदर्शन में फुटकर पटाखा व्यापारी कल्याण संघ द्वारा पटाखा लाइसेंस के नवीनीकरण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। संघ ने बताया कि फुटकर पटाखा व्यवसायियों के लाइसेंस का नवीनीकरण पूर्व में प्रत्येक वर्ष किया जाता था, लेकिन वर्ष 2023-24 से यह व्यवस्था बंद कर दी गई है। इसके स्थान पर नई व्यवस्था के तहत अस्थायी लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। संघ ने पुराने नियम के अनुसार अनुज्ञप्ति एलई-5 को पुन: बहाल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने बताया कि नियमों और शर्तों का पालन नहीं होने के कारण कई स्थानों पर गली-मोहल्लों में पटाखों की बिक्री की जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
तहसील तमनार के ग्राम बडग़ांव के ग्रामीणों ने शासकीय विद्यालयों के आसपास बीड़ी, गुटखा, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों ने विद्यालयों के आसपास संचालित ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने तथा नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

बंद पड़े आटा मिल में चोरों का धावा, लाखों का सामान ले उड़े चोर

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, अवैध वसूली पर गिरी गाज

बिहान दीदियों की इको फ्रेंडली बीज राखियों की धूम

छाल रेंज में मनाया गया विश्व हाथी दिवस, रैली निकालकर दी हाथी से संबंधित जानकारी

छुट्टी के दिन भी निगम कर्मियों ने की सफाई व दवा का छिडक़ाव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने किया ‘जशपुर : एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन
Next Article फार्मर रजिस्ट्री प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं: कलेक्टर

खबरें और भी है....

मेला से लौट रहे दो बाइक में भिडंत, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
थाना से 100 मीटर दूर दो दुकानों में चोरी, घरघोड़ा क्षेत्र की घटना, 5 लाख से ज्यादा कैश-जेवरात पार, फॉल्स-सीलिंग तोडक़र घुसे चोर
15.75 टन अवैध कबाड़ से लोड वाहन पकड़ाया, ओडिशा से आ रहा था कबाड़ से भरा ट्रक
शराब के नशे में ब्लेड से हमला, गाली देने से मना करने पर 3 युवकों पर किया हमला, गले में लगी चोट, आरोपी गिरफ्तार
37.50 लाख की 150 गुम मोबाइल बरामद, 3 माह में ट्रेस कर मोबाइल रिकवर किए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेला से लौट रहे दो बाइक में भिडंत, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?