रायगढ़। मंडल के रोबर्टसन-खरसिया सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 311 में गर्डर डि-लांचिंग एवं सक्ती-बाराद्वार सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 324 में गर्डर लांचिंग तथा रायगढ़-किरोड़ीमल नगर सेक्शन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य ब्लॉक लेकर किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी।
प्रभावित होने वाली गाडिय़ों में 27 फरवरी एवं 01 मार्च को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसके साथ ही 27 फरवरी एवं 01 मार्च को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। इसी तरह 01 मार्च को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी तथा 28 फरवरी को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी। साथ ही बीच में समाप्त होने वाली गाडिय़ों में 27 फरवरी एवं 01 मार्च को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 27 फरवरी एवं 01 मार्च को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द



