NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नपुंसक नेतृत्व डेंगू से लडऩे में अक्षम-गोमती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नपुंसक नेतृत्व डेंगू से लडऩे में अक्षम-गोमती
रायगढ़

नपुंसक नेतृत्व डेंगू से लडऩे में अक्षम-गोमती

कांग्रेस मंत्री, विधायक व महापौर चुनने की कीमत जान दे कर चुका रही जनता

lochan Gupta
Last updated: September 23, 2023 12:46 am
By lochan Gupta September 23, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। डेंगू की वजह से दीपक डनसेना रामकुमार पटेल सूरज बेरीवाल का जीवन कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता लापरवाही की वजह से भेंट चढ़ गया। शहर के यूवाओ की मृत्यु पर श्रद्धांजलि दे शोक व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय सांसद गोमती साय ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव जीतने वाली शहर सरकार जनता का विश्वास जीतने में असफल रही है। अविश्वास प्रस्ताव की जीत से मदस्मत महापौर कोई जीता कोई हारा की धुन पर नाच रही थी। मृतकों के परिवार जनों करुण क्रुंदन अहंकारी शहर सरकार को सुनाई नही पड़ रहा।महापौर जनता के प्रति अपने अहम दायित्वों को भूल गई। पूरा शहर डेंगू महामारी की चपेट में है। कांग्रेस पार्षद विधायक मंत्री महापौर सभापति चुनने की कीमत जनता जान दे कर चुका रही। भाजपा सांसद ने इसे बड़ी विडंबना बताया। एक और आम जनता डेंगू से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार रही है। दूसरी ओर महापौर स्थानीय विधायक एवम पार्षदों के साथ निगम में पेश अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने की बजाय राजधानी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त रही। धन बल एवम सत्ता का दुरुपयोग कर कांग्रेस ने जितना ध्यान भाजपा के पार्षद को तोडऩे में लगाया यदि उतना ध्यान शहर की साफ सफाई में लगाया गया होता तो तीन तीन होनहार यूवाओ को असमय जीवन से हाथ नही धोना पड़ता। सर्व समाज की आड़ में भाजपा को कोसकर डेंगू के खिलाफ जंग नही जीती जा सकती। गोमती साय ने आरोप लगाते हुए कहा कि सर्व समाज की आड़ मे कांग्रेस नेता अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे है। कांग्रेस सर्व समाज को अपनी बपौती समझने की भूल न करे।भाजपा के आक्रोश की वजह से सर्व समाज की आड़ लेने वाली कांग्रेस को जनता उनके गुनाहों के लिए माफ नही करेगी
गोमती साय ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा वे डेंगू के खिलाफ कांग्रेस के दबाव से मुक्त कर कार्य करे अन्यथा भाजपा इस मुद्दे को लेकर सडक़ की लड़ाई लड़ेगी। सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा सफाई का ठेका कांग्रेस से जुड़े पार्षदों के पास हैं। चारो ओर पसरी गंदगी देख कर यह अंदाज लगाया जा सकता है कि सफाई का काम केवल कागजों में चल रहा। भजापा यह मांग करती है कि सफाई के तमाम ठेके निरस्त किए जाए एवम निगम प्रशासन सफाई की कमान अपने हाथों में ले। डेंगू के जोन चिन्हित किए जाए वहां दवा का छिडक़ाव नियमित किया जाए साथ ही डेंगू से पीडि़त मरीजों के लिए समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। स्वर्गीय पूर्व विधायक रोशन लाल के कार्यकाल का स्मरण कराते हुए गोमती साय ने कहा किन्नर महापौर की मौजुदगी में डेंगू की भनक पाते ही उन्होंने सडक़ में उतरकर स्वय सफाई की कमान संभाली थी उस समय कांग्रेस ने भाजपा की हंसी उड़ाते हुए आरोप लगाया था कि विधायक को साफ सफाई के लिए नही चुना गया। डेंगू से भयभीत महापौर विधायक मंत्री कहां मुंह छिपाए बैठे है। एक मच्छर के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस नेतृत्व नपुंसक साबित हुआ है।

You Might Also Like

थाई बॉक्सिंग स्पर्धा में शिवम मिश्रा ने हासिल किया गोल्ड मेडल

लॉयंस क्लब मिडटाउन ने जरुरतमंद को दिया गर्म परिधान का उपहार

गुननवत्ताविहीन सडक़ को लेकर सख्त हुई घरघोड़ा सीएमओ

प्रेम करना है तो सुदामा की तरह करिए : पं विजय

10 किलो गांजा के साथ यूपी का तस्कर पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विजय ने दिखाया दम सैकड़ों के साथ थामा आप पार्टी का दामन
Next Article लगातार बारिश से फिर बौराई केलो नदी

खबरें और भी है....

मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
सभी धर्मों को बराबर सम्मान देने का संवैधानिक प्रावधान-सिंहदेव
खरसिया अंचल की मेडिकल दुकानों में गिरी प्रशासनिक गाज
जिंदल के आयरन चोरी मामले में एक और ग्रामीण गिरफ्तार, कलमी के ग्रामीणों ने किया कोतरारोड थाना का घेराव
मौसम साफ होते ही तापमान में आने लगी गिरावट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मनमाने किराए पर ब्रेक… सरकार ने फिक्स किया टिकटों का रेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?