रायगढ़। एक अज्ञात युवक ने रेलवे स्टेशन में ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी है। घटना की सूचना पर जीआरपी ने शव को मरच्यूरी में रखवाते हुए शिनाख्त में जुट गई है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह करीब 4 बजे एक युवक रेलवे स्टेशन पहुंचा, इसी दौरान बिलासपुर तरफ से एक मालगाड़ी आ रही थी, जैसे ही ट्रेन दो नंबर लाईन से स्टेशन में प्रवेश किया तो युवक ने दौड़ते हुए गया और पटरी पर सो गया, ऐसे में जब तक अन्य यात्री कुछ समझ पाते कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जिससे घटना की सूचना जीआरपी को मिलते ही मौके पर पहुंच कर पंचनामा करते हुए शव को जिला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाते हुए, उसके शिनाख्त में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के दाहिने हाथ पर मयूर पंख का टैटू बना हुआ है।
मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने दी जान
मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने दी जान



