NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: क्रोंधा इलाके में तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए गौ वंश, आरोपी फरार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > क्रोंधा इलाके में तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए गौ वंश, आरोपी फरार
धरमजयगढ़

क्रोंधा इलाके में तस्करों के चंगुल से छुड़ाए गए गौ वंश, आरोपी फरार

खरसिया के जोबी इलाके में भी हुई कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 15, 2026 12:36 am
By lochan Gupta February 15, 2026
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कठोर प्रहार कर अपराध पर अंकुश लगाने का अथक प्रयास पुलिस कर रही है। साथ ही साथ जशपुर जिले में चलाए गए ऑपरेशन शंखनाद की तर्ज पर ही रायगढ़ जिले के पदभार संभालते ही पुलिस द्वारा पशु तस्करो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में तस्करों की कमर ही मानो जिले में तोड़ दी गई है। माना जा रहा है कि जिले में पखवाड़े में तीसरी कार्यवाही से तस्करों के हौसले टूट गए हैं। जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पखवाड़ा भर में गौ तस्करी के तीन मामलों पर कार्रवाई की गई है।
इस कड़ी में मिली जानकारी के मुताबिक़ रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले क्रोंधा इलाके में स्थानीय युवाओं द्वारा गौ वंश को तस्करों से बचाने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह गौ वंश की तस्करी की सूचना पर स्थानीय युवाओं की एक टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 गौ वंश को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान तस्करी में संलिप्त लोग वहां से फरार हो गए। जिसके बाद इस मामले की जानकारी धरमजयगढ़ पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक़ गौ वंश की तस्करी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली इस टीम में बीजेपी से जुड़े स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल थे। बचाव टीम में शामिल समय अग्रवाल ने कहा है कि गौ वंश की तस्करी के विरुद्ध इस तरह की कवायद आगे भी जारी रहेगी।
दूसरी ओर, खरसिया थाना क्षेत्र के जोबी चौकी में एक सफेद रंग की पिकअप जे एच 07 एम 0203 पर गौ वंश की तस्करी की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश खरसिया अनुविभागीय अधिकारी प्रभात पटेल के कुशल नेतृत्व में जोबी चौकी प्रभारी व स्टाफ के द्वारा बीते रात वाहन को पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार इसमें दस नग गौ वंश बैल को पिकप वाहन में लोड कर सक्ति से जोबी के रास्ते उड़ीसा बूचड़ खाने ले जा रहे थे। बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी से पायलेटिंग कर रहे भूपेंद्र यादव पिता शैलेन्द्र यादव उम्र 25 वर्ष निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा निवासी पवन राम पिता जलधर उम्र 26 बघिमा कोतवाली जशपुर निवासी परमेश्वर यादव पिता ईश्वर यादव निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा से जब्त गौ वंश, जिसकी कुल कीमत जुमला 2 लाख 55 हजार है, के साथ एक पिकप मोटरसाइकिल कीमत 6 लाख जब्त कर तीन आरोपी पर पशु तस्करी की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में जोबी चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर आरक्षक राजेश राठिया, राजेंद्र राठिया, अश्वनी सिदार सहित अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।

You Might Also Like

गौ तस्करी रोकने गए युवकों पर हमला, क्रोंधा क्षेत्र की घटना

धरमजयगढ़ में ब्लॉक स्तरीय आंकलन शिविर आयोजित

जगह जगह विराजित हुईं आदि शक्ति, भक्ति में डूबा अंचल

आरक्षक को धक्का देकर आरोपी फरार

किसान हितैषी भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संसदीय निगरानी और संवैधानिक कवच की जीत
Next Article मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने दी जान

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?