NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महानदी में बहकर छत्तीसगढ़ से ओडिसा पहुंची महिला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महानदी में बहकर छत्तीसगढ़ से ओडिसा पहुंची महिला
रायगढ़

महानदी में बहकर छत्तीसगढ़ से ओडिसा पहुंची महिला

जाको राखे सांईया-चमत्मकार को नमस्कार, उफनदी नदी में बह रही महिला को मछुवारों ने बचाया, 20 किलोमीटर दूर से बहकर आई महिला के पैरों में बंधी थी जंजीर

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2024 12:07 am
By lochan Gupta August 2, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते महानदी के अलावा अन्य नदी नाले पूरी तरह उफान पर है। इसी बीच महानदी बाढ़ के तेज बहाव में बहकर सरिया से एक महिला ओडिसा के पुसल्दा गांव में नदी किनारे मछवारों को मिली। पानी में बह रही इस महिला की मछुवारों ने जान बचाई है। आश्चर्यजनक बात यह है कि घटना के पूरे समय महिला के पैरों में लोहे की जंजीर बंधी हुई थी इसके बावजूद वह बाढ के पानी में नही डूबी।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य ओडिसा के झारसुगडा थाना क्षेत्र के पुसल्दा गांव के मछुवारों ने उफनती महानदी में बहती हुई एक महिला को सुरक्षित बचाया है। मछुवारों के द्वारा महिला से प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम सरोजनी चौहान बताते हुए कहा कि वह नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोर्रा गांव की रहने वाली है और तकरीबन 20 किलोमीटर दूर बहकर यहां तक पहुंची है।
महिला के पैरों में बंधी है लोहे की जंजीर
उफनती हुई महानदी में 20 किलोमीटर तक बहकर आई महिला के दोनों पैरों में लोहे की जंजीर से बंधे होनें के बावजूद महिला की जान बच गई। जिसके बाद से उसे बचाने वाले मछुवारे भी इसे आश्चर्य मान रहे हैं। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और महिला को उसके गांव भेज दिया गया है।
जंजीर के कारण मानसिक बीमार होनें का अंदेशा
महानदी में मछली पकडऩे गए मछुवारो ने बताया कि हम लोग महिला को देखे तो वह बह कर आ रही थी बाकी जो लोग थे वो लोग भी देखे जैसे पास में किनारे दिखी तो सभी दौड़ कर गये उसे बचा कर लाये और नाव में ला कर बैठाये उसको खाना पानी और कपड़ा लाकर दिये है। महिला के पैरों में लोहे की जंजीर बंधे होनें से आशंका जताई जा रही है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही है।
क्या कहते है थाना प्रभारी- सरिया थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पोरथ का है। महिला का नाम सरोजनी चैहान 32 साल है। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। महिला कल शाम को दिशा मैदान के लिये गई थी जहां गहरे पानी में बहते-बहते ओडिसा चली गई थी। सुबह महिला घर में नही दिखी तब उनके परिजन महिला की खोजबीन में जुट गए थे इस दौरान उन्हें रिश्तेदारों से पता चला कि महिला बहते-बहते ओडिसा पहुंच गई है। जिसे सरिया ले आया गया है। महिला अभी स्वस्थ्य है उसका स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात परिजनों के पास भेज दिया जाएगा।

You Might Also Like

कांग्रेस ने जो कहा वह कर दिखाया तभी भरोसा जीता छत्तीसगढ़ वासियों का- अनिल शुक्ला

मधुबनपारा में बनेगा भव्य राम मंदिर

नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक संपन्न

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन आज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हर्षोल्लास से मनाया जाएगा हरेली तिहार- सीएम साय
Next Article सीएम के फेक फेसबुक अकाउंट से अफसरों को निर्देश

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?