सारंगढ़। उपजेल में निरुद्ध बंदी ग्रा. बोन्दा निवासी दिनेश चौहान व अन्य बंदियों से उप जेल सारंगढ़ में पदस्थ जेलर संदीप कश्यप व चार अन्य प्रहरियों द्वारा क्रूरता एवं अमानवीय तरीके से किए गए मारपीट का मामला धीरे धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। इसी मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर एवम् अनुशासानात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर भाजपा के नेताओं ने जि़ला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान के नेतृत्व मेँ नव पदस्थ कलेक्टर धर्मेश साहू से मुलाक़ात किया व आरोपियों को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर कठोर कानूनी कार्यवाही किए जाने का मांग किया।
अवगत हो कि विगत दिनों जेलर व अन्य चार प्रहरियों द्वारा वसूली नहीं देने पर दिनेश कुमार चौहान व अन्य बंदियों के साथ डंडे व बेल्ट से क्रूरता पूर्वक मारपीट किया गया था। दिनेश चौहान ने पिटाई इतनी निर्मता व क्रुरता से किया गया था कि पीडि़त के जाँघ, पीठ व नितम्ब मेँ गहरे ज़ख्म हो गया है। स्थिति गंभीर होने पर दिनेश चौहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ़ में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जबकी अन्य पीडि़त बंदियों का इलाज उपजेल सारंगढ़ में चल रहा है। मामले की रिपोर्ट पीडि़त के परिजनों ने थाना सारंगढ़ में करायी है, परन्तु सारंगढ़ पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। पीडि़त दिनेश चौहान ने बताया कि जेलर द्वारा बंदियों से पैसों की मांग किया जाता है। पैसा देने में असमर्थता जताने या देरी होने पर अन्य प्रहरियों के साथ साथ खुब बुरा बर्ताव व मारपीट करता है।
इस मामले में कलेक्टर सारंगढ़ से मुलाक़ात करने वाले भाजपा नेताओं में जि़ला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, जि़ला महामंत्री अजय गोपाल,राम कृष्ण नायक, वरिष्ठ भाजपा नेता जग्गनाथ केशरबानी, भुवन लाल मिश्रा, दुर्गा सिंह ठाकुर,,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सारंगढ़ विधानसभा प्रभारी छत्तर सिंह नायक,जि़ला उपाध्यक्ष पुनीत राम चौहान, किसान मोर्चा के जि़ला अध्यक्ष राम चरण पटेल, लेंधरा मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, छिंद-केड़ार मंडल अध्यक्ष चिंता राम साहू, गजानन्द गढ़तीया, मनोज मिश्रा, रमेश तिवारी, शिवम् चंद्रा, हरिशंकर निराला आदि थे।
जेलर के खिलाफ ज्ञापन कलेक्टर को : सुभाष जालान
