NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फिजूलखर्ची छोडक़र बाबा गुरु घासीदास के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत : गुरु खुशवंत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > फिजूलखर्ची छोडक़र बाबा गुरु घासीदास के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत : गुरु खुशवंत
सारंगढ़

फिजूलखर्ची छोडक़र बाबा गुरु घासीदास के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत : गुरु खुशवंत

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 11:26 pm
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार, अजा विकास विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का रविवार को सारंगढ़ प्रवास रहा, जहाँ केबिनेट मंत्री प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए।
गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छग शासन निरंतर सतनामी समाज के लिए किए जा रहे सबका साथ सबका विकास के कार्यों, प्रदेश में गुरु घासी दास बाबा के मेलाआयोजन के लिए स्वीकृत राशि का अपने संबोधन में जिक्र किया। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि- बाबा गुरु घासीदास जी सादा जीवन, उच्च विचार के जो संदेश दिए हैं जो संस्कृति, संस्कार बताए गए हैं, उसके सादगी विवाह की परम्परा को हमें गर्व के साथ अपनाने की जरूरत है। केबिनेट मंत्री ने कहा कि- जिस प्रकार आज हम दिखावे की ओर आगे बढ़ रहे हैं उससे लडक़ा ढूंढना है या लडक़ी ढूंढना है तो हम सब लोगों को कितना परेशानी होती है। आज लोग विवाह को सम्मान और इज्जत के रूप में देखते हैं व मन मुताबिक शादी करते हैं भले ही कर्ज लेना पड़े। दिखावे से थोड़ा उठके हमें सादा विवाह की राह पहले से ही गुरु घासी दास ने दी है। इसमें किसी प्रकार का खर्च नही है। समाज में एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना स्थापित करें।
मंत्री ने कहा कि गिरोधपुरी हो, भंडारपूरी हो, लालपुर धाम हो, चाहे हर जगह के लिए करोड़ों रुपए पैसा स्वीकृत है। किसी प्रकार के कोई कमी नहीं है सिर्फ धार्मिक स्थल की उन्नति व विकास है। सारंगढ़ में प्रति वर्ष बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती मनाई जा रही है। छग सरकार के पूर्व मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह ने इसके लिए राशि स्वीकृत की है जो आज तक चल रही है। आज मात्र 2 साल के अंदर में मुख्यमंत्री जी ने हमारा हमेशा लगातार सहयोग किया है। शिक्षा के स्तर में भी सीजीपीएससी में एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर बनते हैं, उसकी फ्री कोचिंग की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किए हैं। छग सरकार में सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र से सर्व समाज के उन्नति व विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, सदस्य लता लक्ष्मे, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनवानी, पूर्व विधायक सनम जांगड़े केराबाई मनहर, निर्मल सिन्हा, अजय गोपाल, वेदराम जांगड़े, हरिनाथ खूंटे, शिवकुमारी चौहान, बीडी भारद्वाज, आयोजक अजय कोसले सहित बड़ी संख्या में युवक युवती, पालक, सतनामी विकास परिषद के सदस्य पत्रकार गण उपस्थित थे।

You Might Also Like

विधायक ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा में किया माल्यार्पण

अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र में आपके बीच आकर परिवार सा महसूस कर रहा हूं : सीएम साय

कलेक्टर धर्मेश साहू ने जल जीवन मिशन के पानी टंकी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया

चाकू मारकर व्यवसायी की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जिले में हुई झमाझम बारिश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केन्द्र सरकार का यह बजट देश को विकसित, आत्म निर्भर, मजबूती देने वाला ऐतिहासिक बजट है- नारायण चंदेल
Next Article प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?