बिलासपुर। संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु मंडल स्तर पर संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ड्यूटी के दौरान सजगता एवं सतर्कता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 07 संरक्षा प्रहरियों को सम्मानित किया गया। अकलतरा के गेटकीपर श्री भूपेंद्र कुमार तथा बाराद्वार के यातायात सहायक श्री जगदीश प्रसाद ने मालगाडिय़ों में हॉट एक्सल की पहचान कर समय रहते सूचना देकर गाडिय़ों की संरक्षा सुनिश्चित की। वहीं बिलासपुर के लोको पायलट श्री मुकेश कुमार एवं सहायक लोको पायलट श्री कुमार पल्लब तंबोली ने जांजगीर नैला स्टेशन पर सजगता दिखाते हुए ट्रेन का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया।
इसी प्रकार हिमगीर–दाघोरा सेक्शन में वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर रायगढ़ श्री भूपेंद्र कुमार ने धुआँ एवं जलने की गंध महसूस होने पर त्वरित कार्रवाई कर संभावित दुर्घटना टाली। मड़वारानी स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक श्री अनुज कुमार एवं वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर श्री सिद्धिनाथ यादव ने गाड़ी के नीचे लटक रहे लोहे के पैनल को हटाकर सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया। इन सभी कर्मचारियों के सराहनीय कार्य के लिए वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार हेतु अनुशंसा की गई। आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने सभी संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। इस अवसर पर वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी श्री साकेत रंजन उपस्थित थे।
7 संरक्षा प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित
7 संरक्षा प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित



