NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आज राकेश रंजन ने मंडल रेल प्रबंधक का पदभार संभाला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > आज राकेश रंजन ने मंडल रेल प्रबंधक का पदभार संभाला
बिलासपुर

आज राकेश रंजन ने मंडल रेल प्रबंधक का पदभार संभाला

lochan Gupta
Last updated: December 22, 2025 11:57 pm
By lochan Gupta December 22, 2025
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक के रूप में राकेश रंजन ने आज दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को पaदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने मंडल के सभी शाखाधिकारियों के साथ एक अनौपचारिक बैठक आयोजित कर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर रंजन ने मंडल में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। राकेश रंजन भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएसई) के 1996 बैच के अधिकारी हैं। बिलासपुर मंडल में पदस्थापना से पहले वे पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में चीफ सिग्नल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
अपने दीर्घ एवं समृद्ध सेवाकाल के दौरान उन्होंने बरौनी एवं गोरखपुर में एएसटीई, इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन (आईआरआईएसईटी), हैदराबाद में प्रोफेसर, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में मुख्य संचार इंजीनियर, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में निदेशक, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में कार्यकारी निदेशक (टेलीकॉम डेवलपमेंट) तथा सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, दिल्ली में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए व्यापक तकनीकी एवं प्रशासनिक अनुभव अर्जित किया है। रेलटेल कॉर्पोरेशन में निदेशक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान नई पीढ़ी के एक्सल काउंटर एवं आईपी आधारित एक्सचेंज प्रणालियों के विकास एवं सफल कार्यान्वयन में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। तकनीकी दक्षता एवं प्रशासनिक अनुभव से परिपूर्ण श्री राकेश रंजन के नेतृत्व में बिलासपुर मंडल में विकास कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलने की अपेक्षा है।

You Might Also Like

एसईसीएल मुख्यालय में वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024 का उद्घाटन सम्पन्न

तीसरी रेल लाइन से जोडऩे के लिए नौरोजाबाद यार्ड मॉडिफिक़ेशन

श्रमिक साथियों की कर्तव्यनिष्ठा हमारी प्रगति के मूल में है : सीएमडी हरीश दुहन

एसईसीएल एवं एक्सएलआरआई के तत्वावधान में श्रम कानून पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर के पास किया पेशाब

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खेलो इंडिया फिट रहो इंडिया पखांजुर में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न
Next Article विकसित भारत : जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी : विष्णु देव साय

खबरें और भी है....

अटल से नबीन तक… 45 साल के युवा को सम्मान
सीजीएमएससी घोटाला : कारोबारी शशांक का जीजा समेत 3 अरेस्ट
भेलवाडीह की तीन सगी बहनों का सेना में हुआ चयन
बंटी डालमिया की गैंगवार से रायगढ़ का जहरीला हो रहा माहौल
शासकीय भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल से नबीन तक… 45 साल के युवा को सम्मान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?