NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मशरूम उत्पादन ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को दिया नया आयाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मशरूम उत्पादन ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को दिया नया आयाम
रायगढ़

मशरूम उत्पादन ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को दिया नया आयाम

अदाणी फाउंडेशन की एसएलडी परियोजना ने खोले आर्थिक आत्मनिर्भरता के मार्ग

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 12:00 am
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। अदाणी फाउंडेशन, रायगढ़ द्वारा संचालित सतत आजीविका विकास (एसएलडी) परियोजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। इस परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मशरूम उत्पादन को आय का साधन बनाते हुए अब तक रू. 5,51,000 लाख से अधिक की आय अर्जित की है। यह उपलब्धि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन में स्थायी परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
परियोजना के अंतर्गत 12 गाँवों की 100 महिलाओं को ऑयस्टर और पैडी स्ट्रॉ मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद उन्हें निरंतर तकनीकी मार्गदर्शन, बीज, कच्चा माल तथा विपणन सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसका परिणाम यह हुआ कि महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे नियमित एवं स्थिर आय अर्जित कर पा रही हैं। केवल दो महीनों में 1000 किलो से अधिक मशरूम का उत्पादन किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग रू. 1.60 लाख रही है। उत्पादन लगातार जारी है, जिससे समूहों की आय में और वृद्धि की संभावना है। मशरूम उत्पादन में आधुनिक तकनीक जैसे बाँस से बने ढाँचे और फॉगर तकनीक का उपयोग महिलाओं की दक्षता बढ़ा रहा है। विज्ञान-आधारित खेती को अपनाने से युवतियों और महिलाओं में आधुनिक कृषि पद्धतियों की समझ विकसित हुई है, जिससे गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार आया है।
इसके साथ ही यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण और सर्कुलर इकोनॉमी को भी बढ़ावा दे रही है। बॉक्स और कृषि अपशिष्ट जैसे पुआल के उपयोग से उत्पादन लागत और कार्बन फुटप्रिंट में कमी आई है। उत्पादन के बाद बचा सब्सट्रेट जैविक खाद के रूप में खेतों में उपयोग हो रहा है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो रहा है। मशरूम की कम शेल्फ लाइफ को देखते हुए महिलाओं को प्रसंस्कृत उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। सूखे मशरूम, बड़ी, पापड़ और अचार जैसे उत्पाद स्थानीय दुकानों और सुपरमार्केट में मांग प्राप्त कर रहे हैं। इससे महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय स्रोत बने हैं और उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हुई है।
अदाणी फाउंडेशन भविष्य में इस पहल को और विस्तारित करते हुए स्वयं सहायता समूहों के लिए एक मॉडल सेंटर तथा स्पॉन उत्पादन यूनिट स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रहा है। इससे सप्लाई चेन मजबूत होगी, बाहरी निर्भरता घटेगी और स्थानीय बाजारों में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी। रायगढ़ के 45 गाँवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सामुदायिक विकास के कार्यक्रमों के साथ यह मशरूम उत्पादन परियोजना ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के जीवन में आय वृद्धि, पोषण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसर लेकर आई है।

You Might Also Like

जहर सेवन कर महिला ने की खुदकुशी

शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा कर्नल विप्लव त्रिपाठी का बलिदान दिवस

फर्जी श्रम आयुक्त की दबंगई, एनटीपीसी लारा में ठेकेदार को गिट्टी-रेत का टेंडर दिलाने डाला दबाव

ओपी जिंदल मेमोरियल ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता

हाईवा ने बाईक सवार दो युवकों को कुचला, नाबालिग सहित दो की घटना स्थल पर मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों ने मनाया जन नेता महेश साहू का जन्मदिवस
Next Article नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाना पुलिस की प्राथमिकता : एसएसपी

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?