NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों ने मनाया जन नेता महेश साहू का जन्मदिवस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों ने मनाया जन नेता महेश साहू का जन्मदिवस
खरसिया

कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों ने मनाया जन नेता महेश साहू का जन्मदिवस

विभिन्न मंदिरों और महापुरुषों का महेश साहू ने लिया आशीर्वाद

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 12:00 am
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। जन जन के प्रिय सबको साथ लेकर चलने वाले जरूरतमंदों के सेवा में हमेशा तत्पर सबके सुख दुख में काम आने वाले जमीन से जुड़े किसान पुत्र खरसिया छाया विधायक पूर्व जिलामंत्री भाजपा रायगढ़ का जन्म दिवस सुबह से लेकर देर रात तक उनके शुभचिंतकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर के गांवों, कस्बों, मोहल्लों सहित जगह जगह केक काटकर महेश साहू को आज उनके जन्मदिन पर बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मनाया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर महेश साहू ने खरसिया नगर के मंदिरों बाबा सत्यनारायण धाम में पूजा अर्चना करते हुए अपने दिन की शुरुआत की और मौहापाली जय स्तम्भ चौक (गुरु घासीदास बाबा जी), स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, भाजपा के पितृ पुरुष स्व. लखीराम अग्रवाल जी, भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज, भगवान श्री परशुराम जी, संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर जी, सब्जी मंडी स्थित अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापुरुषों का आशीर्वाद लिया। बताते चलें कि खरसिया विधानसभा का 2023 का चुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं था, वह एक कहानी थी, एक हार के बाद उभरे सच्चे जननेता की कहानी। खरसिया की राजनीति ने कई चेहरे देखे हैं, लेकिन 2023 ने एक ऐसी शख्सियत को जन्म दिया जिसे पराजय ने छोटा नहीं किया, बल्कि जनता के दिलों में और बड़ा बना दिया। यही वह चुनाव था, जहाँ हार के बाद भी किसी को ‘जननेता’ कहा गया और वह यूँ ही नहीं कहा गया। हार के तुरंत बाद न कोई मायूसी, न कोई दूरी बल्कि जनता का आभार जताने के लिए जुलूस, और फिर उसी दिन से आज तक दिन हो या रात, सुबह हो या शाम हर पहर जनता के बीच। कभी किसी किसान की पीड़ा सुनते हुए, कभी किसी मां की आंखों से गिरते आँसू पोंछते हुए, तो कभी युवाओं के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें आगे बढऩे का हौसला देते हुए। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं महेश साहू की जिन्हें जनता ने प्यार से ‘छाया विधायक’ का नाम दिया। यह नाम किसी पद से नहीं, बल्कि लगातार मौजूदगी, संवेदनशीलता और सेवा भाव से मिला है। महेश साहू का सौम्य स्वभाव, उनकी सरलता और जिंदादिली उन्हें भीड़ से अलग नहीं, बल्कि भीड़ का हिस्सा बनाती है। आज, उसी जननेता का जन्मदिन है जो कुर्सी पर नहीं, जनता के दिलों में बैठता है। खरसिया को गर्व है कि उसके पास एक ऐसा बेटा है जो हार में भी जनता के साथ खड़ा रहना जानता है। ऐसे जननेता विरले ही होते हैं जिन्हें हारने के बाद भी जन्मदिवस पर अपार जन स्नेह शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है जिसके सही मायनों में अपनी कार्यशैली और मिलनसारिता को लेकर महेश साहू हकदार भी हैं।

You Might Also Like

राजा बलि ने त्रिलोक का दान कर दिया : पाराशर जी

आरएसएस का शताब्दी वर्ष पूर्ण गणवेश में आयोजित हुआ पथ संचलन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दीवाली समारोह में शामिल हुए महेश साहू

विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्वागत द्वार का कमल गर्ग ने किया भूमिपूजन

बीजेपी का आपातकाल दिवस, डॉ श्यामाचरण जयंती पर एक पेड़ मां के नाम संयुक्त कार्यक्रम संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिला अस्पताल में 45 दिनों में 100+ नि:शुल्क सीटीटी ऑपरेशन
Next Article मशरूम उत्पादन ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को दिया नया आयाम

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?