NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीण जता रहे आपत्ति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीण जता रहे आपत्ति
रायगढ़

भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीण जता रहे आपत्ति

कई किसानों को मुआवजा भी नहीं मिला, प्रशासनिक अधिकारियों से मिले ग्रामीण

lochan Gupta
Last updated: February 4, 2026 12:37 am
By lochan Gupta February 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के छिछोर-उमरिया टेल माइनर नहर निर्माण परियोजना के तहत करीब 10 साल पहले भूमि अधिग्रहण किया गया था, लेकिन अब तक उस भूमि पर परियोजना का काम शुरू नहीं हो सका है। अब ग्राम टिनमिनी में भूमि अर्जन की प्रक्रिया तेज की गई है, जिसे लेकर ग्रामीण आपत्ति जता रहे हैं।
ऐसे में ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और भू-अर्जन अधिकारी ने धारा 21 के तहत नोटिस जारी किया है। यह नोटिस भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम 2013 के अंतर्गत जारी किया गया है। नोटिस जारी होने के बाद ग्रामीणों में मुआवजे को लेकर असंतोष देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें उचित और न्यायसंगत मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे भूमि का कब्जा नहीं देंगे। इसके अलावा कई किसानों को भी मुआवजा नहीं मिल सका है। ग्रामीणों के अनुसार नोटिस में उल्लेख किया गया है कि ग्राम टिनमिनी, पटवारी हल्का नंबर 34 में स्थित असिंचित भूमि का अर्जन प्रस्तावित है। यह भूमि छिछोर-उमरिया टेल माइनर नहर निर्माण परियोजना के लिए ली जा रही है। भू-अर्जन प्रकरण के तहत संबंधित भूमिस्वामियों को सूचना दी गई है कि वे 2 फरवरी को स्वयं या अपने अभिकर्ता के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित होकर भूमि पर अपना हक, माप, प्रतिकर और संपत्ति (वृक्ष, बोर आदि) से जुड़ा दावा प्रस्तुत करें। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय तिथि पर यदि कोई दावा प्रस्तुत नहीं किया गया, तो यह माना जाएगा कि संबंधित पक्षों को न्यायालय में तय प्रतिकर पर कोई आपत्ति नहीं है। इस भूमि अर्जन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।

पुर्नवास को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मुआवजे की राशि और पुनर्वास को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इसी कारण वे अपनी भूमि का कब्जा देने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि एसडीएम की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियों को लेकर अपर कलेक्टर से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी देते हुए उचित मुआवजा देने की मांग रखी।

कई किसानों को नहीं मिल सका है मुआवजा

गांव के अमन गुप्ता ने बताया कि यह परियोजना करीब 10 साल पुरानी है, लेकिन कई किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि पहले जिन जमीनों का अधिग्रहण हुआ था, वहां अब तक कोई काम नहीं हुआ और किसानों को उसका कोई लाभ नहीं मिला। अब उसी परियोजना को लेकर फिर से नोटिस जारी किया गया है। इसी कारण सोमवार को ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों की मांग है कि पहले अधिग्रहित भूमि पर काम शुरू किया जाए, उसके बाद ही नई भूमि का अर्जन किया जाए।

You Might Also Like

सभी वर्गों के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान

रायगढ़ से रायपुर हाईवे के ब्लैक स्पाटों का आकस्मिक निरीक्षण

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

17 लाख की ऑनलाइन ठगी, झारखंड से दबोचकर लाए गए दो ठग

झगड़ालू 4 बदमाशों को भेजा गया जेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article त्वरित न्याय और जनता से संवाद को दे प्राथमिकता
Next Article केंद्रीय बजट विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम -अमर अग्रवाल

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?