रायपुर। 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाकर ढहा दी गई है। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65) ने 9 साल की बच्ची से लगातार 5 दिनों तक रेप किया था। आरोप है कि उसने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया और लगातार पांच दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बाद नगर निगम ने आरोपी के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया है।
अब्दुल अंसारी नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उससे दुष्कर्म किया।
12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी। चाची जब उसे नहलाने ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बच्ची ने बयान में बताया कि आरोपी गलत काम करने के बाद किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का वीडियो भी सामने आया है।
रेप के आरोपी के खिलाफ नगर निगम ने भी सख्त रुख अपनाया। उसके अवैध दुकान को ध्वस्त करने के लिए नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई की है। इस संबंध में रायपुर की मेयर मीनल चौबे के निर्देश पर पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक आरोपी का दुकान नगर निगम के नियमों के खिलाफ बनाया गया था। 16 जनवरी को दुकान पर नोटिस भी चस्पा किया गया था, जिसमें तय समय के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे। तय अवधि में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद अब तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। नगर निगम प्रशासन ने साफ किया है कि गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। अवैध निर्माण के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। रायपुर पुलिस ने अपने एक साल का रिपोर्ट पेश किया था। जिसके मुताबिक 2025 में 15 हजार 896 अपराध दर्ज किए गए। आंकड़ों के मुताबिक रायपुर में रेप की घटनाएं बढ़ी हैं। एक साल में 280 रेप केस दर्ज हुए हैं, जबकि 92 लोगों का कत्ल हुआ है। 3 साल में क्राइम के आंकड़े बढ़े हैं। वहीं 543 चाकूबाजी हुई हैं। सबसे ज्यादा खमतराई थाने में 1013 स्नढ्ढक्र दर्ज हुई हैं।
रेप के आरोपी की दुकान ढहाई
बुजुर्ग ने 5 दिन तक बच्ची से किया था दुष्कर्म



