NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आधी रात धान खरीदी केंद्र पर पड़ा छापा, 99 लाख से अधिक का धान गायब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > आधी रात धान खरीदी केंद्र पर पड़ा छापा, 99 लाख से अधिक का धान गायब
छत्तीसगढ़

आधी रात धान खरीदी केंद्र पर पड़ा छापा, 99 लाख से अधिक का धान गायब

बोरियों में मिलाया जा रहा था मिट्टी-कंकड़, शासन के पैसों से खिलवाड़ करने वाले सीधे जाएंगे जेल

lochan Gupta
Last updated: January 21, 2026 1:17 am
By lochan Gupta January 21, 2026
Share
3 Min Read

सक्ती। जिले के धान खरीदी केंद्र में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। भौतिक सत्यापन के दौरान केंद्र से करीब 3200 क्विंटल धान गायब मिला, जिसकी कीमत लगभग 99 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक धान की भारी कमी को छिपाने के लिए देर रात धान की बोरियों में मिट्टी और कंकड़ मिलाए जा रहे थे। जांच में एक-एक बोरी में 5 से 10 किलो तक मिट्टी-कंकड़ मिले हैं। पूरा मामला डभरा क्षेत्र के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र का है।
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी दिन और रात किसी भी समय अवैध गतिविधियों का निरीक्षण कर त्वरित कार्यवाही कर रहे है। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ एवं धान खरीदी के नोडल अधिकारी वासु जैन ने आधी रात धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से खरीदी केंद्रों में हडक़ंप मच गया। निरीक्षण के दौरान डभरा विकासखण्ड अंतर्गत धान खरीदी केंद्र पुटीडीह में भौतिक सत्यापन करने पर 23294 बोरे धान पाए गए, जबकि ऑनलाइन पोर्टल में की गई एंट्री के अनुसार 9426 बोरा धान कम पाया गया। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान उक्त केंद्र में धान का वजन बढ़ाने के लिए मिट्टी कंकड़ मिलाने का खेल भी उजागर हुआ। कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केंद्र पुटीडीह में नियमों की अनदेखी और गंभीर अनियमितता पाए जाने पर धान खरीदी नोडल अधिकारी वासु जैन, एसडीएम डभरा विनय कश्यप सहित जिला स्तरीय जांच टीम की उपस्थिति में तत्काल कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना रवैया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।बता दे कि धान खरीदी केंद्र पुटीडीह में आधी रात को लगभग 1 बजे मौके पर धान खरीदी नोडल अधिकारी व जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, एसडीएम विनय कश्यप, तहसीलदार मनमोहन ठाकुर, जिला खाद्य विभाग की टीम एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल पहुंचे। उन्होंने मौके पर पंचनामा तैयार कर त्वरित कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि धान की कमी को छिपाने के लिए हमालों के माध्यम से पहले से खरीदी गई धान की बोरियों में मिट्टी-कंकड़ डालकर मात्रा पूरी करने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, जिला स्तरीय जांच टीम की रात्रिकालीन गश्त के दौरान यह पूरा मामला उजागर हो गया। इसके पश्चात नोडल अधिकारी लोक नाथ मैत्री द्वारा पंचनामा के आधार पर संबंधित धान को विधिवत जप्त कराया गया।

You Might Also Like

12 वे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मिला 4744 मरीजों को लाभ,अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की डभरा शाखा में हुआ विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बस्तर में कमजोर हो रहा नक्सली संगठन

क्रिसमस मनाने के बाद परिजनों को जिंदगी भर का गम दे गई बेटी

बसना बी. आर. सी. सी मिश्रा का आकस्मिक निरिक्षण

घर से घूमने निकले दो बच्चों की तालाब में तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन
Next Article टपरिया बार्डर सील, भारी वाहनों के आवागमन पर लगा रोक, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

खबरें और भी है....

शशीमोहन सिंह होंगे रायगढ़ के नए एसपी, संजीव शुक्ला बनाए गए पहले पुलिस आयुक्त
मृत व्यक्ति को कांग्रेस ने बनाया मंडल अध्यक्ष
बेकाबू बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराई, एक मृत
वरिष्ठ पत्रकार आर कृष्णा दास सीएम साय के सलाहकार नियुक्त
शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शशीमोहन सिंह होंगे रायगढ़ के नए एसपी, संजीव शुक्ला बनाए गए पहले पुलिस आयुक्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?