NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑक्सीजोन, लाइब्रेरी और इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी शहर की तस्वीर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑक्सीजोन, लाइब्रेरी और इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी शहर की तस्वीर
रायगढ़

ऑक्सीजोन, लाइब्रेरी और इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी शहर की तस्वीर

शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का वित्त मंत्री चौधरी ने किया निरीक्षण, एक साल में धरातल पर दिखेंगी कई बड़ी परियोजनाएं, निर्माणाधीन कार्य में लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी

lochan Gupta
Last updated: January 18, 2026 2:14 am
By lochan Gupta January 18, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण और सुशासन की नीति के अनुरूप रायगढ़ को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में राज्य के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में, पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की गति बनाए रखने के लिए सतत मॉनिटरिंग और नियमित फॉलो-अप अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि रायगढ़ में संचालित अधिकांश परियोजनाएं तेजी से प्रगति पर हैं और आगामी एक वर्ष में कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, सुरेश गोयल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम बृजेष सिंह क्षत्रिय सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का अवलोकन करते हुए कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से शहरवासियों को स्वच्छ, शांत एवं सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा। शहर के इतवारी बाजार, कबीर चौक में निर्माणाधीन ऑक्सीजोन को उन्होंने शहर के लिए हरित क्षेत्र बताया। साथ ही कहा कि विकसित हो रहे ऑक्सीजोन नागरिकों के लिए सैर, योग और व्यायाम जैसी गतिविधियों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। शहर के प्रवेश मार्गों पर ओवरब्रिजों पर बनाए जा रहे भित्तिचित्र और कलात्मक पेंटिंग कार्यों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए उन्होंने इसे रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने वाला कदम बताया।

शिक्षा, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई उड़ान

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने नालंदा परिसर में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रही अत्याधुनिक लाइब्रेरी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का शैक्षणिक केंद्र बनेगी, जहां आधुनिक तकनीक और ई-बुक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा किसान राइस मिल परिसर में चल रहे विकास कार्यों और ऐतिहासिक पहाड़ मंदिर परिसर में प्रस्तावित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। वित्त मंत्री ने पहाड़ मंदिर पहुंचकर हनुमान मंदिर के दर्शन किए और पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को और अधिक विकसित करने की संभावनाओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं रायगढ़ को आधुनिक सुविधाओं, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर जीवन गुणवत्ता से युक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी और आने वाले समय में शहर के समग्र विकास में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

शहर में बनेगा इंटरस्टेट बस टर्मिनल

शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बस स्टैंड में 19.55 करोड़ रुपए की लागत से एक सर्वसुविधायुक्त इंटरस्टेट बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि नए बस टर्मिनल के निर्माण से शहर के भीतर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बस टर्मिनल में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

You Might Also Like

सट्टा-पट्टी लिखने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा

संदिग्ध हालत में शिक्षक की मौत

मांड नदी के पानी से फसलें बर्बाद

खाद्य विभाग की जांच टीम का एक्शन

कच्चे घास फूस की झोपडिय़ां अब पक्के मकानों में तब्दील

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बगुंरसिया में हाथियों का आतंक
Next Article विश्व शांति महायज्ञ में शामिल संतों का रतन शर्मा ने किया स्वागत

खबरें और भी है....

शशीमोहन सिंह होंगे रायगढ़ के नए एसपी, संजीव शुक्ला बनाए गए पहले पुलिस आयुक्त
मृत व्यक्ति को कांग्रेस ने बनाया मंडल अध्यक्ष
बेकाबू बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराई, एक मृत
वरिष्ठ पत्रकार आर कृष्णा दास सीएम साय के सलाहकार नियुक्त
शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शशीमोहन सिंह होंगे रायगढ़ के नए एसपी, संजीव शुक्ला बनाए गए पहले पुलिस आयुक्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?