NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर साहित्य उत्सव में नि:शुल्क चलेंगी बसें
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर साहित्य उत्सव में नि:शुल्क चलेंगी बसें
रायपुर

रायपुर साहित्य उत्सव में नि:शुल्क चलेंगी बसें

lochan Gupta
Last updated: January 18, 2026 2:07 am
By lochan Gupta January 18, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के दौरान शहर के लोगों को एक खास सुविधा मिलने जा रही है. आम नागरिकों, छात्रों, युवाओं और साहित्य प्रेमियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा शुरू की जा रही है, ताकि कोई भी सिर्फ आने-जाने की परेशानी की वजह से इस आयोजन से दूर न रह जाए. मुफ्त बस सेवा 23, 24 और 25 जनवरी 2026 को लगातार तीन दिन चलेगी. इन दिनों में कोई भी व्यक्ति बिना टिकट और बिना किराया दिए बस से सीधे साहित्य उत्सव स्थल तक पहुंच सकेगा. खास तौर पर छात्रों और बुजुर्गों के लिए यह सुविधा काफी मददगार होगी. जानकारी के मुताबिक, इस सेवा के लिए करीब 15 बसें चलाई जाएंगी. ये बसें आने और जाने, दोनों तरफ चलेंगी, ताकि कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोगों को लौटने में भी दिक्कत न हो. भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या तय की गई है, जिससे जाम या इंतजार की परेशानी न हो. लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले, इसके लिए बसों के 6 मुख्य रूट तय किए गए हैं. ये बसें पुराने रायपुर के अलग-अलग इलाकों से चलकर पुरखौती मुक्तांगन, नवा रायपुर स्थित रायपुर साहित्य उत्सव स्थल तक जाएंगी. इन सभी फ्री बसों पर रायपुर साहित्य उत्सव की खास ब्रांडिंग होगी. इससे शहर में उत्सव का माहौल बनेगा और लोगों को आयोजन की जानकारी भी आसानी से मिलती रहेगी. बसों की पूरी समय-सारणी जल्द जारी की जाएगी, ताकि लोग अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकें. प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि बस सेवा समय पर, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से चलाई जाएगी. रायपुर साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान को देशभर में पहुंचाने का एक बड़ा मंच है. फ्री बस सेवा का मकसद यही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना किसी परेशानी के इस उत्सव में शामिल हो सकें और साहित्य से जुड़ सकें. यह आयोजन शहर के हर वर्ग को साथ जोडऩे की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

You Might Also Like

5 दोस्तों ने मिलकर की राजमिस्त्री की हत्या, फिर मनाई पार्टी

बलौदाबाजार हिंसा : देवेंद्र यादव समेत 7 लोगों पर आरोप तय

कांग्रेस में जारी है लेटर बम : शो कॉज नोटिस का सिसोदिया ने दिया जवाब

सीएम ने की बलौदाबाजार भाटापारा में बड़ी घोषणा

बीए-एलएलबी की परीक्षा में बांटे गलत प्रश्न-पत्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की मुलाकात
Next Article खेलते-खेलते खुले सेप्टिक टैंक में गिरी मासूम की हुई मौत

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?