NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हाथियों का उत्पात, हाई स्कूल का गेट तोड़ा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हाथियों का उत्पात, हाई स्कूल का गेट तोड़ा
रायगढ़

हाथियों का उत्पात, हाई स्कूल का गेट तोड़ा

मंडी में 11 बोरी धान किया खराब, रात भर वनकर्मी भगाते रहे

lochan Gupta
Last updated: January 15, 2026 1:19 am
By lochan Gupta January 15, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में धान खरीदी शुरू होने के बाद हाथी अब बंगुरसिया धान मंडी तक पहुंचने लगे हैं। बीती रात हाथियों ने मंडी में रखे 11 बोरी धान खा लिया और कुछ धान फैला दिया। इसके अलावा हाथियों ने पास के हाई स्कूल के गेट को तोड़ दिया।
मंगलवार शाम करीब 7 बजे तीन हाथी जंगल से निकलकर बंगुरसिया धान मंडी केंद्र के पास पहुंच गए। हाथी काफी देर तक मंडी के आसपास खड़े रहे। मौका मिलते ही वे एक-एक कर धान की बोरियां उठाकर ले जाने लगे। बताया जा रहा है कि हाथियों ने रात भर में 11 बोरी धान खा लिया और कुछ धान फैला दिया। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और तेज आवाजें करके हाथियों को भगाने की कोशिश की।
इसी दौरान एक हाथी मंडी के पास स्थित हाई स्कूल तक पहुंच गया और अपनी सूंड से स्कूल का गेट तोडऩे की कोशिश की, जिससे चैनल गेट टूट गया। हाथी पूरी रात इलाके में डटे रहे और सुबह करीब 5 बजे वापस जंगल की ओर चले गए।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात तीन हाथी धान मंडी में मौजूद थे, जबकि कुछ अन्य हाथियों का झुंड बंगुरसिया के बरझरिया मोहल्ला के पास जंगल में घूम रहा था। इसके अलावा सोमवार रात भी हाथियों ने धान मंडी में भारी नुकसान किया था। हाथियों ने 13 बोरी धान को नुकसान पहुंचाया था और सोलर पैनल तथा बोर पाइप को भी तोड़ दिया था।
रायगढ़ वन मंडल के जंगलों में लंबे समय से कुल 41 हाथी अलग-अलग समूहों में घूम रहे हैं। घरघोड़ा रेंज के बरौद बीट में 3 हाथी और चारमार बीट में 7 हाथी मौजूद हैं। वहीं रायगढ़ रेंज के पड़ीगांव बीट में सबसे ज्यादा 31 हाथी घूम रहे हैं। इनमें 12 नर हाथी, 21 मादा हाथी और 8 हाथी के बच्चे शामिल हैं।

You Might Also Like

मवेशियों की तस्करी करते ओडि़शा के दो तस्कर गिरफ्तार

अघरिया भवन में खुशी की बिखरी इंद्रधनुषी छटाएं

टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मण्डल ने वित्तमंत्री ओ पी चौधरी से मुलाकात

दिनदहाड़े महिला से बदसलूकी, आरोपी जेल दाखिल

हेमिका राठिया का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुर में होगा 15 दिवसीय ऑटो एक्सपो का आयोजन
Next Article सीएम साय की घोषणा के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारीज्

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?