NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आज से 63 ट्रेनों की बदली टाइमिंग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > आज से 63 ट्रेनों की बदली टाइमिंग
बिलासपुर

आज से 63 ट्रेनों की बदली टाइमिंग

नए समय पर चलेंगी पैसेंजर-एक्सप्रेस ट्रेनें

lochan Gupta
Last updated: January 2, 2026 1:44 am
By lochan Gupta January 2, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। नए साल के पहले दिन एक जनवरी यानी आज से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। नए टाइम-टेबल के अनुसार पैसेंजर और एक्सप्रेस समेत 63 ट्रेनों के समय में 5 से 25 मिनट का बदलाव किया गया है। रेलवे ने गाडिय़ों की रफ्तार बढ़ाते हुए समय की बचत करने का दावा किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि, यात्रा से पहले नई समय-सारणी की जानकारी जरूर जान लें। इससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन प्रबंधन ने बताया कि यात्री संबंधित स्टेशन, रेलवे पूछताछ केंद्र या पश्चिम-मध्य रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से 1 जनवरी 2026 से लागू नई समय-सारणी की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि, हर साल अलग-अलग स्टेशन पर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम चलता है। इसकी वजह से हर साल एक जनवरी से ट्रेनों की नई समय सारिणी तय की जाती है। गाडिय़ों के आने-जाने के समय में गति बढऩे से बदलाव होता है, इसलिए 2026 में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है।
गाडिय़ों के आने और जाने समय में गति बढ़ाते हुए परिचालन समय की बचत के लिए समय सारणी में परिवर्तन किया जाता है। इन आवश्यक कार्यों को निरंतर करते रहने से कई सेक्शनों पर मेल एक्सप्रेस गाडिय़ों में 10 मिनट से लेकर 25 मिनट तक और पैसेंजर गाडिय़ों में 5 मिनट से लेकर 20 मिनट तक के परिचालन समय में (प्रस्थान स्टेशन से आगमन) बचत होगी। इसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी में जोन से होकर रेलवे से चलने वाली और होकर गुजरने वाली 63 गाडिय़ों के समय में आंशिक बदलाव होगा। इसमें अप दिशा और डाउन दिशा की 55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। अन्य स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी।

You Might Also Like

हरीश दुहन होंगे एसईसीएल के नए सीएमडी

अब ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से निकाल सकेंगे टिकट

रेलवे महाप्रबंधक नीनु इटियेरा द्वारा बिलासपुर-ईब रेल खंड में संरक्षा सम्बन्धी कार्यों का निरीक्षण

रेलवे ने शुरू किया स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान

रेल प्रबंधक खोईवाल ने बिलासपुर-अंबिकापुर खंड का किया निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे मुख्यालय बिलासपुर में आज ‘अभ्युदय स्मारक’ का महाप्रबंधक द्वारा अनावरण
Next Article न्यू-ईयर पार्टी में हुआ बवाल आपस में भिड़े कारोबारी

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?