NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भनवारटंक स्टेशन पर अत्याधुनिक टनल संचार प्रणाली की सफल शुरुआत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > भनवारटंक स्टेशन पर अत्याधुनिक टनल संचार प्रणाली की सफल शुरुआत
बिलासपुर

भनवारटंक स्टेशन पर अत्याधुनिक टनल संचार प्रणाली की सफल शुरुआत

रेल सुरंगों में संरक्षा एवं परिचालन दक्षता को मिलेगा नया आयाम

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2026 12:11 am
By lochan Gupta March 31, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रेलवे संरक्षा एवं संचार अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के कुशल निर्देशन एवं प्रोत्साहन में भनवारटंक (क्च॥ञ्ज्य) स्टेशन पर अत्याधुनिक टनल कम्युनिकेशन सिस्टम की सफलतापूर्वक स्थापना एवं कमीशनिंग की गई है। इस आधुनिक प्रणाली के माध्यम से स्टेशन तथा अप एवं डाउन दोनों सुरंग खंडों के बीच निर्बाध एवं सतत संचार स्थापित हो गया है, जिससे ट्रेन संचालन एवं रखरखाव कार्यों में समन्वय और अधिक प्रभावी होगा।
यह प्रणाली उन्नत वीएचएफ (वेरी हाई फ्रिक्वेंसी) तकनीक पर आधारित है, जो कठिन सुरंग वातावरण में भी विश्वसनीय संचार सुनिश्चित करती है, जहां पारंपरिक संचार माध्यम अक्सर बाधित हो जाते हैं। आधुनिक ऑप्टिकल ट्रांसमिशन तकनीक एवं रेडियो फ्रीक्वेंसी वितरण के समन्वय से यह प्रणाली सुरंग की पूरी लंबाई में सुदृढ़ सिग्नल कवरेज प्रदान करती है। प्रणाली के केंद्र में स्टेशन पर स्थापित ऑप्टिकल मास्टर यूनिट (ओएमयू) है, जो सुरंगों में लगाए गए ऑप्टिकल रिमोट यूनिट्स (ओआरयू) से जुड़ी हुई है। ये इकाइयां रेडियो सिग्नलों को ऑप्टिकल सिग्नलों में परिवर्तित कर फाइबर नेटवर्क के माध्यम से संचारित करती हैं तथा पुन: उन्हें रेडियो सिग्नल में बदलकर सुरंग के भीतर प्रसारित करती हैं। साथ ही, लीकी केबल के उपयोग से सुरंग के भीतर निरंतर सिग्नल उपलब्ध रहता है, जिससे हैंडहेल्ड वीएचएफ रेडियो के माध्यम से कर्मचारियों को निर्बाध संचार सुविधा प्राप्त होती है। स्थापना कार्य के दौरान ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाना, एंटीना स्थापना, सुरंगों में रिमोट यूनिट्स का संयोजन तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु यूपीएस सिस्टम की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को अत्यंत सावधानीपूर्वक एवं योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया गया। दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए ग्राउंडिंग एवं सिस्टम सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। कमीशनिंग के दौरान ऑप्टिकल लिंक का परीक्षण, सिग्नल गुणवत्ता की जांच, प्रणाली के विभिन्न मानकों का कॉन्फिग़रेशन तथा बैकअप पावर एवं अलार्म मॉनिटरिंग की व्यापक जांच की गई। परीक्षणों में सुरंग की संपूर्ण लंबाई में स्पष्ट एवं प्रभावी संचार की पुष्टि हुई। यह प्रणाली 146-163 मेगाहर्ट्ज वीएचएफ बैंड पर कार्य करती है, जिससे यह रेलवे के मानक संचार उपकरणों के साथ पूर्णत: अनुकूल है। साथ ही, मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से दूरस्थ निगरानी एवं त्वरित दोष निदान की सुविधा भी उपलब्ध है। भनवारटंक स्टेशन पर इस टनल कम्युनिकेशन सिस्टम की शुरुआत रेलवे सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह प्रणाली आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के साथ-साथ ट्रेन संचालन की समग्र दक्षता को भी बढ़ाएगी। यह पहल आधुनिक तकनीकों को अपनाने एवं सुरक्षित, स्मार्ट एवं विश्वसनीय रेल परिवहन प्रणाली के निर्माण की दिशा में रेलवे की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

You Might Also Like

रेलवे आयुक्त मिश्रा ने उमरिया-लोरहा विद्युतीकृत तीसरी लाइन का किया निरीक्षण

कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सभा आयोजित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रण

श्रद्धा महिला मण्डल, एसईसीएल बिलासपुर ने धूमधाम से मनाया 20वां स्थापना दिवस

रेलवे सुरक्षा बल ने नौ राज्यों में अपने ‘बहादुरों’ को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशील मित्तल बने श्री अग्रोहाधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष
Next Article रेलवे ने 30 हजार करोड़ से अधिक मूल माल राजस्व अर्जन कर स्थापित की नई उपलब्धि

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?