NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फ्रेंड्स कालोनी के सुने मकान में चोरों का धावा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फ्रेंड्स कालोनी के सुने मकान में चोरों का धावा
रायगढ़

फ्रेंड्स कालोनी के सुने मकान में चोरों का धावा

लाखों रुपए नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की आशंका, पुलिस को मकान मालिक के आने का इंतजार

lochan Gupta
Last updated: December 30, 2025 12:32 am
By lochan Gupta December 30, 2025
Share
6 Min Read

रायगढ़। इन दिनों जिले में पड़ रही कडक़ड़ाती ठंड के बीच चोरों ने सुने मकानों की रैकी कर घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ऐसे में बीती रात रिहायशी कालोनी में अज्ञात चोरों ने एक सुने मकान के खिडक़ी का ग्रील तोडक़र अंदर घुसे और बेडरूम से लाखों रुपए नकद व सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं, लेकिन अभी तक मकान मालिक के नहीं आने के कारण चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों जिले में पड़ रही भीषण ठंड के बिच कोतवाली थाना क्षेत्र के रिहायशी कालोनियां चोरों के लिए महफुज जगह बन गया है। इससे चोर जहां दिन के समय रेंकी करते हैं तो वहीं रात होते ही बड़े आराम से घटना को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को कानों कान खबर नहीं लग पाने से चोर पुलिस के पहुंच से काफी दूर नजर आ रहे हैं। ऐसे में बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर बाइपास रोड स्थित फ्रेंड्स कालोनी के मकान नंबर-19 निवासी आलोक अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल श्रीराम हाईटेक (फर्नेस प्लांट) का संचालक पुत्र है। जो विगत 27 दिसंबर को अपने मकान में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ रायपुर गया हुआ है। ऐसे में आलोक अग्रवाल को 29 दिसंबर को वापस रायगढ़ लौटना था, इससे उसने घर में काम करने वाली बाई को फोन करके बोला कि आज घर की साफ-सफाई कर देना, क्योंकि शाम तक सभी लोग वापस लौट आएंगे। ऐसे में बाई ने सोमवार को दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच घर की सफाई करने के लिए पहुंची और बाहर में लगे ताला को खोलकर दरवाजा को अंदर की तरफ ढकेली लेकिन दरवाजा नहीं खुला, ऐसे में उसे लगा की कहीं दरवाजा जाम हो गया होगा, इस कारण नहीं खुल रहा है।
जिससे इसकी जानकारी आलोक अग्रवाल की पत्नी को फोन से बताई, तो उसने बाई को बोली कि तुम वहीं पर रूको हम किसी को भेजते हैं। ऐसे में आलोक अग्रवाल अपने साला को फोन कर वहां भेजा, इससे उसने भी दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला, इससे बाई और उसका साला मकान के बाहर से जायजा लिया तो पीछे की तरफ के खिडक़ी का ग्रील निकला हुआ था। जिससे अनहोनी की आशंका पर उसने टूटे हुए खिडक़ी से बाइ को अंदर भेजा तो बाई ने देखा की अलोक के बेडरूम का भी ताला टूटा है, साथ ही मेन गेट अंदर से बंद था, जिससे उसके खोलने पर अंदर जाकर देखे तो सभी कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। इससे उसके साला ने कोतरारोड निवासी आलोक अग्रवाल के पिता बजरंग अग्रवाल को इसकी सूचना दी। जिससे बजरंग अग्रवाल व उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया।
इससे पुलिस मौके पर पहुंची और अगल-बगल जांच किया तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने खिडक़ी के रास्ते घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, लेकिन मकान मालिक के नहीं होने से कितने की चोरी हुई है,इसका खुलासा नहीं हो सका। ऐसे में अब पुलिस ने मकान को फिलहाल सील कर दिया है, ताकि मकान मालिक के आने के बाद किनते की चोरी हुई है, इसका खुलासा हो सके। वहीं जिस तरह से बेडरूम व अन्य कमरे का समान बिखरा हुआ है और ताले टूटे थे, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी हुई होगी।

स्नीफर डॉग की ली गई मदद

घटना के बाद पुलिस ने स्नीफर डॉग लेकर घटना स्थल पहुंची थी, जहां काफी जांच करने के बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिला, जिससे यह बताया जा रहा है कि मंगलवार को बिलासपुर से एक्सपर्ट डॉग को बुलाया जाएगा, जो घटना की जांच कर सुराग लगाने की कोशिश करेगा।

रात्री गस्त पर उठ रहे सवाल

उल्लेखनीय है कि जब से ठंड बढ़ा है तब से शहर में पुलिस गस्त लगभग बंद हो गई, जिसके चलते रात होते ही असमाजिक तत्व जहां सक्रिय हो गए हैं तो वहीं चोर भी घटना को अंजाम अराम दे रहे हैं। पिछले 48 घंटे के अंतराल में लगतार शहर में दो बड़ी चोरी की घटना प्रकाश में आई है ,जिससे पुलिस की रात्रिकालीन गस्त पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। साथ ही इन दिनों यह भी देखने को मिल रहा है कि रात के 12 बजते ही कोतवाली थाना का गेट भी बंद हो जाता है, जिसे देख असमाजिक तत्व बेखौफ होकर अपने मनसुबों पर कामयाब हो रहे हैं।

You Might Also Like

दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कारावास

सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत, एक गंभीर

युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फाँसी

झोपड़ी में सोने जा रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचला

नववर्ष के उपलक्ष्य पर रायगढ़ श्याम मंदिर में महा आरती व कीर्तन का आयोजन आज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनसुनवाई का आवेदन वापस लेगी जेपीएल
Next Article गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन

खबरें और भी है....

पहले बांग्लादेश हुई बाहर, अब पाकिस्तान की बारी?
21 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं-हाईकोर्ट
भालू का शिकार करने वाले तीन शिकारी गिरफ्तार, तीन फरार
राज्यपाल ने जिले के 10 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहले बांग्लादेश हुई बाहर, अब पाकिस्तान की बारी?
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?