रायगढ़। एक नवविवाहिता ने मामूली बात को लेकर विगत दिनों किटनाशक का सेवन कर ली थी, जिसकी माहभर उपचार के बाद मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिला के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोकरदा निवासी भानती बाई राठिया पति मुकेश राठिया (27 वर्ष) की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। भानती छोटी-छोटी बातों को लेकर आक्रोशित हो जाती थी। ऐसे में विगत 20 जुलाई को भानती राठिया ने अपने पति मुकेश को बोली कि आज उसे अपनी मायके जाना है, इससे मुकेश ने कहा कि शाम तक चलेंगे, लेकिन इस बीच मुकेश अपनी चाची को उपचार कराने के लिए खरसिया लेकर आ गया, जहां से वापस जाने में उसे शाम हो गया। इस बात को लेकर भानती आक्रोशित हो गई और उसी दिन शाम को कीटनाशक का सेवन कर ली। इससे उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजनेां ने उसे पहले करतला अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने रेफर कर दिया, जिससे कोरबा जिला अस्पताल लाया गया वहां तीन-चार दिन उपचार के बाद तबीयत में सुधार नहीं होने पर रेफर करने पर न्यू कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां चार-पांच दिन उपचार के बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही, इससे वहां से छुट्टी कराकर विगत 6 अगस्त को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी था, इस दौरान गुरुवार शाम को उसकी अचानक तबीयत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
नवविवाहिता ने जहर सेवन कर दी जान



