NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बकरा काटने वाले कत्ते से पत्नी का काटा गला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बकरा काटने वाले कत्ते से पत्नी का काटा गला
रायगढ़

बकरा काटने वाले कत्ते से पत्नी का काटा गला

चरित्र शंका में हत्या, थाने पहुंचकर किया सरेंडर, सडक़ किनारे पड़ी थी लाश

lochan Gupta
Last updated: January 3, 2026 1:33 am
By lochan Gupta January 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के चमड़ा गोदाम मोहल्ले में पति ने बकरा काटने वाले हथियार से पत्नी का गला काट कर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी पति सेतु चौहान (34 साल) को पत्नी पर दूसरे युवक से अवैध संबंध होने का शक था। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2026 की रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। वारदात के बाद आरोपी स्वयं जूटमिल थाने पहुंचा और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुसौर थाना क्षेत्र के नवापारा का रहने वाला सेतु चौहान (34 साल) पिछले कुछ समय से पत्नी निशा चौहान (30 साल) और दो बच्चों के साथ जूटमिल क्षेत्र के चमड़ा गोदाम मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था। उसे पत्नी पर चरित्र संदेह था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार बहस होती थी। 1 जनवरी 2026 की रात दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ।
इसके बाद रात करीब 8 बजे सेतु पत्नी को सांगीतराई से बनसिया रोड पर लेकर गया और वहां उसके गर्दन पर लोहे के कत्ते (बकरा-मुर्गा काटने का हथियार) से हमला कर दिया। निशा खून से लथपथ होकर गिर गई और मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर सेतु जूटमिल थाना पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। सडक़ किनारे खून से सनी हुई निशा की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। बताया जा रहा है कि सेतु को जेल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में रहने वाले किसी युवक के साथ पत्नी का अफेयर होने का संदेह था। जिसके कारण उसने घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत आहेर ने बताया कि रात की घटना है। आरोपी ने चरित्र शंका में पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

You Might Also Like

सुनील रामदास सहित कई यजमानों ने किया पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक

प्रतिबंधित सीरप बेचते युवक गिरफ्तार

बिजली उत्पादन में एनटीपीसी लारा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

मोदी सरकार ने लिया जाति जनगणना का ऐतिहासिक निर्णय-अरूणधर

सर्प मित्रों ने 8 फीट अजगर का किया रेस्क्यू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा चाकू के नोक पर धर्म परिवर्तन कराने वाले मुगल शासकों की पैरवी कर रहे सलीम
Next Article धमाकों से दहल रहा चिन्हित पर्यटन स्थल सिसरिंगा घाट!

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?