रायगढ़. यात्री ट्रेनों के चाल में विगत लंबे समय से इस कदर बिगड़ी है कि हर दिन यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में सोमवार को आप- व डाउन दिशा से आने वाली ज्यादातर ट्रेने विलंब रही है, जिसमें सबसे ज्यादा डाउन दिशा से आने वाली उत्कल एक्सप्रेस 15 घंटा देरी से तो साउथ बिहार एक्सप्रेस 9 घंटा देरी से पहुंची, इससे पूरे दिन स्टेशन में यात्रियों की भीड़ लगी रही।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड के चलते यात्री ट्रेनों की चाल इस कदर बिगड़ गई है कि लोग अब ट्रेन से यात्रा करने से बचने लगे हैं, लेकिन लंबी दूरी तक तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन ही एक मात्र विकल्प होने के कारण इनको घंटों स्टेशन में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही जो यात्री ट्रेन में बैठ चुके हैं, उनको भी हर दिन परेशान होना पड़ रहा है और घंटों विलंब चलने के कारण अपने गंतब्य तक पहुंचने में घंटों विलंब हो रहा है, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी तब अप दिशा की ही ट्रेने लेट से चल रही थी लेकिन अब डाउन दिशा की भी ट्रेने देरी से चली है, इसके पीछे कोहरा व रि-सेड्यूल ही बताया जा रहा है। ऐसे में अब यात्रियों को कडकड़़ाती ठंड में परेशान होना पड़ रहा है, क्योंकि हावड़ा तरफ से आने वाली ज्यादातर अल सुबह में रायगढ़ पहुंचती है, इससे दूर-दराज के यात्रियों को रात में ही स्टेशन पहुंचना पड़ता है, लेकिन यहां आने के बाद ट्रेनों के लेट होने की जानकारी मिलते ही यात्री मायुश हो जा रहे हैं। ऐसे में सोमवार को दोनों दिशा की ट्रेने लेट रही, इससे पूरे दिन स्टेशन में यात्रियों की भीड़ देखी गई। ऐसे में डाउन दिशा से आने वाली ट्रेनों में दुर्ग से चलकर आरा तक जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस का रायगढ़ में सुबह 11.50 बजे है, लेकिन यह दुर्ग से रिसेड्यूल होने के कारण 9 घंटा देरी से रात करीब 9.24 बजे रायगढ़ पहुंची। इसी तरह ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का समय सुबह 11.28 बजे है, लेकिन लेट होने के कारण यह ट्रेन 15 घंटा देरी से रात करीब 2.47 बजे रायगढ़ पहुंची, इसके अलावा और कई ट्रेने भी देरी से पहुंची थी, जिससे पूरे दिन स्टेशन में यात्रियों की भीड़ लगी रही। इसी तरह हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी ढाई घंटा देरी से सुबह करीब 11 बजे रायगढ़ पहुंची है, वहीं हावड़ा-मुंबई मेल भी तीन घंटा देरी से सुबह करीब 7.26 बजे पहुंची। इसके साथ ही हावड़ा से मुंबई जाने वाली आजाद हिंद एक्प्रेस करीब सात घंटा देरी से दोपहर करीब ढाई बजे पहुंची थी। इसी तरह पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस भी ढाई घंटा देरी से पहुंची। साथ ही विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंंड एक्सप्रेस करीब 8 घंटा देरी से रायगढ़ पहुंची थी, जिससे पूरे दिन यात्री परेशान नजर आए।
ठंड भर रहेगी यही स्थिति
इस संबध्ंा में अधिकारियों की मानें तो इन दिनों पड़ रही ठंड व शीतलहर के चलते ज्यादातर ट्रेनों की चाल प्रभावित रही है, जिससे ज्यादातर ट्रेनों को रिसेड्यूल करना पड़ रहा है। ऐसे में जब तक ठंड खत्म नहीं हो जाता, तब तक ट्रेने लेट से ही चलेगी, हालांकि जोन में पहुंचने के बाद उसे जल्दी रवाना किया जा रहा है, लेकिन गंतब्य स्थान से ही देरी से चलने के कारण कुछ खास सुधार नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं।



