NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वन भूमि पर बैनर-पोस्टर लगाना पड़ेगा भारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वन भूमि पर बैनर-पोस्टर लगाना पड़ेगा भारी
जशपुरनगर

राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वन भूमि पर बैनर-पोस्टर लगाना पड़ेगा भारी

वृक्षों पर गर्डलिंग व विज्ञापन सामग्री लगाना दण्डनीय अपराध

lochan Gupta
Last updated: December 28, 2025 12:23 am
By lochan Gupta December 28, 2025
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित आरक्षित एवं संरक्षित वन भूमि में कुछ व्यक्तियों एवं संस्थाओं द्वारा वृक्षों पर गर्डलिंग जैसे छाल उतारना या कटाव करना तथा पोस्ट, बैनर व होर्डिंग लगाने की गतिविधियाँ सामने आई हैं, जिसे वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कृत्य भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के अंतर्गत स्पष्ट रूप से दण्डनीय अपराध है। धारा 26 के प्रावधानों के अनुसार आरक्षित वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार से वृक्ष को क्षति पहुँचाना, काटना, छाल उतारना, कील या तार ठोंकना, पोस्ट-बैनर लगाना अथवा वन संपदा को नुकसान पहुंचाना कानूनन निषिद्ध है। इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल वृक्षों की जैविक संरचना को नुकसान पहुँचाती हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन को बिगाडऩे के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे विकसित हरित पट्टी को भी प्रभावित करती हैं।
वनमण्डलाधिकारी जशपुर वनमण्डल श्री शशि कुमार ने बताया कि वन विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे आरक्षित एवं संरक्षित वन क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान जहाँ-जहाँ वृक्षों पर गर्डलिंग अथवा पोस्ट-बैनर लगाए पाए जाएंगे, वहाँ तत्काल जप्ती, प्रकरण पंजीबद्ध कर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकता पडऩे पर बैनर अथवा पोस्टर हटाने का व्यय भी संबंधित व्यक्तियों या संस्थाओं से वसूला जाएगा।
वन विभाग ने सभी विज्ञापन एजेंसियों, ठेकेदारों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे वन भूमि या वन वृक्षों पर किसी भी प्रकार का पोस्ट, बैनर, होर्डिंग या अन्य संरचना न लगाएँ। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। वन विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे वन संपदा के संरक्षण में सक्रिय सहयोग करें। इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी वन कार्यालय को दें। ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके और जिले की हरित धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।

You Might Also Like

सडक़ दुर्घटना में घायल मनबहाल का रायपुर में होगा नि:शुल्क इलाज

गांजा तस्करी के विरूद्ध सात दिन में जशपुर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाही

बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विधानसभा में गरजी गोमती साय

नामांकन में 5 दिन बचे हैं और कांग्रेस बस्तर में अभी तक अपना प्रत्याशी भी घोषित नहीं कर पाई : विष्णुदेव साय

जिले में खेल संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुर मैग्नेटो मॉल में तोडफ़ोड़ : बजरंग दल का चक्काजाम
Next Article रात होते ही शुरू हो रही कडक़ड़ाती ठंड

खबरें और भी है....

ऑक्सीजोन, लाइब्रेरी और इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी शहर की तस्वीर
बगुंरसिया में हाथियों का आतंक
तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिरी
चार सूत्रीय मांगों को लेकर सहायक शिक्षकों का धरना, स्कूलों की पढ़ाई रही प्रभावित
रायगढ़ समेत 15 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, तापमान 10 डिग्री से नीचे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ऑक्सीजोन, लाइब्रेरी और इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी शहर की तस्वीर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?