NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सहकारी सप्ताह के तहत कुनकुरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सहकारी सप्ताह के तहत कुनकुरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
जशपुरनगर

सहकारी सप्ताह के तहत कुनकुरी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 11:42 pm
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुनकुरी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी स्थित जनऔषधि केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञों ने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा किसी भी बीमारी के प्रारंभिक लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। चिकित्सकों ने शिविर में आए नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, स्वच्छता, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विभिन्न मौसमी बीमारियों से बचाव एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक शिविर का लाभ उठाया। सहकारी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह शिविर सहकारिता संस्थाओं के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। सहकारी सप्ताह के दौरान जिले में किसानों एवं आम नागरिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिससे सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक शासन की सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

You Might Also Like

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना साय सरकार की पहली प्राथमिकता : सालिक साय

सीएम विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन

सरकारी स्कूल में बच्चों को व्याख्याता ने बांटा बाइबल

होली पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

आज जशपुर आएंगे मुख्यमंत्री साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केटीयू में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, रिसर्च और टेक्नोलॉजी पर फोकस
Next Article गौवंश वध के मामले में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबरें और भी है....

कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?