NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रात होते ही शुरू हो रही कडक़ड़ाती ठंड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रात होते ही शुरू हो रही कडक़ड़ाती ठंड
रायगढ़

रात होते ही शुरू हो रही कडक़ड़ाती ठंड

सुबह होते तक 10 से 11 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान

lochan Gupta
Last updated: December 28, 2025 12:29 am
By lochan Gupta December 28, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में लगातार हवा के रुख में बदलाव होने के कारण जहां दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य रह रहा है तो वहीं रात होते ही तेजी से गिरावट शुरू हो जा रहा है, जिसका मुख्य कारण ला लीना बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस साल का दिसंबर माह सबसे ठंड रहा है, क्योंकि विगत कई वर्षों की तुलना में इस बार न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही इन दिनों हर हमेशा हवा के रुख में भी बदलाव देखा जा रहा है, साथ ही ला-नीना के चलते पश्चिमी विक्षोभ गुजर नहीं रहा है, जिसके चलते इसका असर दिखाई दे रहा है, वहीं बीच-बीच में उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवा का आगमन होने से तापमान में गिरावट आ रही है, इससे शाम होते ही गिरावट का दौर शुरू हो रहा है और सुबह होते तक जिले का तापमान 8 से 10 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। इसके चलते लोग सुबह के समय देर से घरों से निकल रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिर्वतन होने की संभावना नहीं है, इससे अभी रात के समय 8 से 10 डिग्री तक तापमान रहने की बात कही जा रही है। साथ ही फिलहाल मौसम साफ रहने के साथ-साथ शुष्क भी रहेगा, लेकिन जिले के पठार क्षेत्रों में शीतलहर चलने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रही भीषण ठंड के चलते लोग 8 बजते तक घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे है, और सुबह के समय देर से निकल रहे हैं, इसके चलते खेती-किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ठंड कम नहीं होगा, तब तक यही स्थिति रहेगी। ऐसे में अब लोग ठंड से बचने के लिए घरों में अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। जो सेहत के लिए नुकसानदायक भी सिद्ध हो सकता है। वहीं कई बार तो आलाव के चलते लोग झुलसकर अस्पताल के बेड तक पहुंच जा रहे हैं।
बंद कमरे में आग जलना नुकसानदायक
उल्लेखनीय है कि इन दिनों शीतलहर व ठंड से बचने के लिए लोग घरों में लकड़ी व कोयला जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह सेहत के लिए घातक हो सकता है, क्योंकि बंद कमरे में लकड़ी व कोयला जलाने से उसके धुंऐ के साथ कार्बन मोनो आक्साइड भी निकलता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक के साथ कई बार जान लेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे में कभी भी आग जलाएं तो खुले में रखे और आग के पास सोने से बचे क्योंकि आग के पास सोते समय कई बार कपड़े में आग पकडऩे से लोग झुलस जा रहे हैं।

You Might Also Like

खड़ी ट्रक से जा भिड़ा बाइक सवार, सिर में गंभीर चोट, हुई मौत

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का आयोजन

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आज आयेंगे रायगढ़

दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

किसानों को समर्पित होगी पटेलपाली की यह आदर्श मंडी-कृषि मंत्री नेताम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे वन भूमि पर बैनर-पोस्टर लगाना पड़ेगा भारी
Next Article कथावाचकों का अपमान सनातन धर्म का अपमान-अरुणधर दीवान

खबरें और भी है....

पहले बांग्लादेश हुई बाहर, अब पाकिस्तान की बारी?
21 साल बाद अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं-हाईकोर्ट
भालू का शिकार करने वाले तीन शिकारी गिरफ्तार, तीन फरार
राज्यपाल ने जिले के 10 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पहले बांग्लादेश हुई बाहर, अब पाकिस्तान की बारी?
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?