NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गाय चराने जंगल गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गाय चराने जंगल गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
रायगढ़

गाय चराने जंगल गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

lochan Gupta
Last updated: December 26, 2025 12:24 am
By lochan Gupta December 26, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो वन परिक्षेत्र खम्हार उत्तर बीट के लोटान गांव के जंगल में बुधवार की शाम मवेशी चरा कर लौट रहे अधेड़ ग्रामीण को हाथी ने कुचल कर मार डाला है। इस घटना से जहां क्षेत्र में भय में भय का माहौल बन गया है तो वहीं वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोटान निवासी लोकनाथ यादव (55 वर्ष) पिता फिरूराम यादव बुधवार को सुबह रोज की तरह मवेशी चराने के लिए खम्हार के जंगल में लोटान-बकालो के कक्ष क्रमांक 662 आरएफ में गया हुआ था। जहां से लौटते समय अंधरा होने के कारण अचानक उसका सामना एक हाथी से हो गया, वहीं जब ग्रामीण ने हाथी को देखा तो भागने का प्रयास किया लेकिन हाथी ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पैरों तले कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक जब ग्रामीण घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू करते हुए घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दिया, इससे वन अमला ने शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों हाथियों की संख्या काफी बढ़ गई है। जिससे हाथी कभी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो कभी मकान को ध्वस्त कर दे रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी हाथियों की सही जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है इससे रात होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं।
कराई जा रही मुनादी
इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो हाथी मित्रदल द्वारा लगातार हाथियों पर नजर रखा जा रहा है, इससे जिन क्षेत्र में हाथी जाते हैैं उस क्षेत्र के ग्रामीणों को मुनादी कर जानकारी दी जा रही है, ताकि जंगल की ओर न जाए। हालांकि इन दिनों हाथी अलग- अलग दल में भ्रमण कर रहे हैे, जिसमें कई जगह अकेला हाथी घुम रहे हैं, जो रात होते ही कभी खेतों की तरफ तो कभी बस्ती में पहुंच जाते हैं। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही अगर हाथी दिखे तो उससे दूरी बनाते हुए इसकी सूचना वन विभाग को तत्काल दें, ताकि समय रहते उसे जंगल की ओर भगाया जा सके।
परिजनों को दी गई तात्कालिक सहायता
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में एक सिंगल हाथी की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद लोटान और आसपास के गांवों में पहले ही मुनादी कराई गई थी, ताकि लोग अकेले जंगल की ओर न जाएं। घटना के बाद मृतक के परिजनों को वन विभाग की ओर से 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही आगे मिलने वाली मुआवजा राशि की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

You Might Also Like

आत्मानंद स्कूल कोडा़तराई के जर्जर भवन में बच्चे पढऩे को मजबूर

उषा लवली शिक्षण समिति द्वारा एक माह सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हूआ समापन समारोह

धरमजयगढ़-कापू सडक़ तो बनी, पर नहीं मिला मुआवजा

आईसीएआई ने ‘जीएसटी में नवीन संशोधन’ पर किया सेमिनार

महिला ने रेलवे पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इमारती लकड़ी की तस्करी करते ट्रैक्टर जब्त
Next Article मुठभेड़ में सीसी मेंबर समेत 6 नक्सली ढेर

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?