रायगढ़। जिले में एनएचएम कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ रहा है। बर्खास्त कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया है, दो महीने से वेतन नहीं मिला है और पहले दिए गए आश्वासन भी पूरे नहीं किए गए हैं। इसी कारण गुरुवार को हृ॥रू कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें पूरी करने की गुहार लगाई है।
गुरुवार को एनएचएम कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलचा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग 16 हजार हृ॥रू संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है।
वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बच्चों की पढ़ाई, परिवार, किराया और अन्य जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके अलावा, पहले आंदोलन खत्म होने के बाद सभी बर्खास्त 25 कर्मचारियों को वापस लेने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद और तीन कैबिनेट बैठक हो जाने के बावजूद भी बहाली का आदेश जारी नहीं हुआ है। साथ ही आंदोलन के दौरान किए गए वादे भी पूरे नहीं किए गए हैं।
मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन के लिए होंगे बाध्य
इसलिए एनएचएम कर्मचारियों ने मांग की है कि दो माह से लंबित वेतन तुरंत दिया जाए, आंदोलन के दौरान बर्खास्त सभी 25 कर्मचारियों को वापस लिया जाए और आंदोलन खत्म होने के समय किए गए वादे समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं होती हैं, तो उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
एनएचएम कर्मचारियों का बढ़ रहा आक्रोश
दो माह से नहीं मिला वेतन, आश्वासन के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर ज्ञापन सौंपा



