सारंगढ़। नगर के खेलभाटा मैदान में जिला कलेक्टर द्वारा शासकीय राशि का अपव्यय रोकने स्थाई रूप से मंच की निर्माण करवा रहे हैं। यह मंच डीएमएफ फंड से 17 लाख रुपए की लागत से निर्माण किया जा रहा है।इस मंच पर एक साथ सैकड़ो लोग बैठ सकेंगे। मंच के निर्माण से हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों में टेंट लगाने पर होने वाला लाखों रुपए का खर्च बचेगा। खेलभाटा मैदान में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन, जिला स्तरीय और ब्लाक स्तरीय खेल का आयोजन एवं राजनीतिक दलों की आम सभाएं आयोजित होती है।अब स्थाई मंच बनने से आयोजनों को सुविधाजनक और व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जा सकेगा। स्थानीय नागरिक व जनप्रतिनिधियों ने इस निर्माण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे न केवल प्रशासनिक कार्यक्रम में सुहूलियत होगी बल्कि सार्वजनिक धन की बर्बादी भी रुकेगी। मंच के तैयार होने के बाद खेलभाटा मैदान नगर के प्रमुख आयोजनों का केंद्र बिंदु होगा।
जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, बद्रीश सुखदेवे के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।?कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने मंच निर्माण कर्ता ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने की बात कहीं। तदुपरांत कलेक्टर साहब द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ करवाया गया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बताया कि मंच के पीछे स्थित सरकारी कॉलोनी जो पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है जिसे तुड़वा कर फिर से बनवाया जाएगा। जिससे अधिकारी, कर्मचारियों के आवासीय सुविधा सुव्यवस्थित हो वहीं जर्जर बालक छात्रावास का पुनर्निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है, जो बनने के बाद किसी भी विभाग के जिला कार्यालय के रूप में दिखाई देगी, जिससे जिले में हो रही कार्यालय की कमी को दूर किया जा सकता है।
खेलभाटा मैदान में 17 लाख से बन रहा स्थाई मंच : कलेक्टर



