रायगढ़। श्रीमती प्रेमा का 89 वर्ष की उम्र में आज स्वर्गवास हो गया। बेहद सरल, सहज व प्रेमालु स्वभाव की धनी श्रीमती प्रेमा सिंह शहर के ख्यातिलब्ध शिक्षाविद स्व.ओ.पी सिंह की धर्मपत्नी एवं ग्रामीण बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन के नेता सिद्धार्थ सिंह व विवेकानन्द स्कूल के संचालक व बुद्धिजीवी हर्ष सिंह की माता जी थी। उनकी अंतिम यात्रा 23 दिसंबर को प्रात: 11 बजे रेल्वे बंगलापारा स्थित उनके निवास स्थान निकलेगी और कयाघाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होगा।



