NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिकारियों ने डैम में छिपाई 2 दोस्तों की लाश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > शिकारियों ने डैम में छिपाई 2 दोस्तों की लाश
जशपुरनगर

शिकारियों ने डैम में छिपाई 2 दोस्तों की लाश

जंगली-सूअर के लिए लगाया था करंट, युवक चपेट में आए, 6 दिन से लापता थे

lochan Gupta
Last updated: December 20, 2025 12:32 am
By lochan Gupta December 20, 2025
Share
4 Min Read

जशपुर। जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों जंगल में चिडिय़ा मारने गए थे। घटना के बाद शिकारियों ने पकड़े जाने के डर से दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम में फेंक दिया था।
जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम दिलीप राम खडिय़ा (23) और विलियम कुजूर (31) है। जो कि सेरमाटोली गांव के रहने वाले थे और दोस्त थे। दोनों युवक 6 दिनों से लापता थे। गुरुवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दोनों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया है। आरोपी से पूछताछ में 4 अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, दिलीप और विलियम मजदूरी करते थे। 12 दिसंबर को दोनों ग्राम डांगबंधी के जंगल में चिडिय़ा मारने गए थे। देर रात तक दोनों नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 14 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डांगबंधी का रहने वाला आयटू लोहार (30) कागजपुडा डैम के पास घूम रहा है। उसके मूवमेंट संदिग्ध है। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
सख्ती से पूछताछ करने पर स्वीकारा
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि 4 साथियों के साथ मिलकर जंगल के पास अरहर के खेत में जंगली सूअर का शिकार करने करंट प्रवाहित तार बिछाया था। रात के समय वे लोग अरहर के खेत के पास पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि करंट लगने से पड़ोसी गांव सेरमाटोली के 2 युवकों की मौत हो चुकी थी।
डैम में झाडिय़ों के नीचे छिपाई लाश
डरकर आरोपियों ने बिजली का तार हटाया। फिर दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम के पास बेशरम के पौधों की झाडिय़ों के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर दोनों शवों को बरामद कर लिया है। पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण करंट से झुलसना बताया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 238 और 3(5) के केस दर्ज किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जल्द होगी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी-एएसपी
इस मामले म एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के बाद जांच की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शवों को बरामद किया है। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

फतेहपुर के ईंट भ_े में छिपा मिला जशपुर का महाठग अंकित ताम्रकार

शादी समारोह में दबंगों ने मचाया उत्पात

हाईवे पर चलती बाइक में कपल का रोमांस

पीले फूल, धान की बाली, अतिथियों के स्वागत को बेताब है मयाली

मुख्यमंत्री साय ने नवीन अपराधिक कानून के स्टॉल का किया अवलोकन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हिंडाल्को कंपनी ने 120 कर्मचारियों को नौकरी से किया बाहर
Next Article छत्तीसगढ़ वर्सेस ओडि़शा का मामला गहराया, टकराव की आशंका

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?