NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो गुटों में विवाद के बाद जमकर मारपीट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दो गुटों में विवाद के बाद जमकर मारपीट
रायपुर

दो गुटों में विवाद के बाद जमकर मारपीट

लडक़ों ने दौड़ा-दौड़ाकर एक दूसरे को पीटा

lochan Gupta
Last updated: December 15, 2025 11:50 pm
By lochan Gupta December 15, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। पुरानी बस्ती इलाके में रविवार देर रात दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया और पत्थरों, बेल्ट व डंडों से भी एक-दूसरे को पीटा। सभी युवक नशे की हालत में थे और मामूली विवाद के बाद झगड़ा बढ़ गया। वारदात के बाद एक बदमाश अपने भाई का बदला लेने के लिए करीब आधे घंटे तक चाकू लहराता रहा।
घटना रविवार रात करीब 8 बजे की पुरानी बस्ती थाना इलाके के पहाड़ी तालाब गार्डन की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद सरिता दुबे ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब आधे घंटे बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों गुटों के युवक करीब आधे घंटे तक चाकू लहराकर इलाके में दहशत फैलाते रहे। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश आधे घंटे तक चाकू लहराते और गाली गलौज करते दिखाई दे रहा है। मौके पर खून के निशान, पत्थर, बेल्ट और युवकों के फटे कपड़े बिखरे पड़े मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झगड़े में कई युवक घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। एक युवक के पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गार्डन में रोजाना शाम को नशेड़ी युवकों का जमावड़ा होता है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने अपने शटर बंद कर लिए।
पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्धों की पहचान की है। हालांकि अब तक कोई भी आरोपी हिरासत में नहीं लिया गया है। इस मामले में राजेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने खेमकरण ध्रुव उर्फ फाइटर और अन्य दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि इन्होंने विकास यादव और छविराम मरकाम पर चाकू से हमला किया है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि झगड़े में शामिल युवकों की पहचान की जा सके। इस मामले में सुंदर नगर वार्ड की पार्षद सरिता आकाश दुबे ने कहा कि इस जगह पर बदमाश आए दिन ऐसी वारदात करते हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। स्थानीय लोगों के घूमने फिरने के लिए पहाड़ी तालाब में गार्डन बनाया गया है। लेकिन इन असामाजिक तत्वों की वजह से शाम के समय इस जगह पर माहौल खराब रहता है। वार्ड वासियों के साथ मिलकर एसएसपी को इस संबंध में शिकायत सौपेंगे।

You Might Also Like

चरित्र शंका में मायके गई पत्नी पर ब्लेड से हमला

प्रदेश में बिजली कटौती, कांग्रेस करेगी आंदोलन

दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

गैस टैंकर ने रिटायर्ड आर्मी पर्सन को कुचला

पैसा डबल करने का झांसा देकर महिला डिप्टी डायरेक्टर से 90 लाख की ठगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की प्रथम जिला गैदरिंग संपन्न
Next Article सडक़ उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण पहल

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?