NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लमडांड छात्रावास बना लोकतंत्र की पाठशाला मतदान से चुनी गई बाल कैबिनेट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > लमडांड छात्रावास बना लोकतंत्र की पाठशाला मतदान से चुनी गई बाल कैबिनेट
जशपुरनगर

लमडांड छात्रावास बना लोकतंत्र की पाठशाला मतदान से चुनी गई बाल कैबिनेट

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:07 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
4 Min Read

लमडांड। प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास लमडांड में बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया एवं नेतृत्व के गुणों से परिचित कराने के उद्देश्य से चुनाव के माध्यम से बाल कैबिनेट का गठन किया गया। छात्रावास अधीक्षक नन्द किशोर सतपथी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित इस चुनाव में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कुल 50 मत डाले गए। छात्रावास अधीक्षक मतदान से पूर्व बच्चों को मतदान अधिकारियों के कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बच्चों को मतदान केंद्र की व्यवस्था, मतदाता की पहचान, गोपनीय मतदान, मतपेटी, मतदान की प्रक्रिया एवं मतगणना सहित निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से अवगत कराया गया। इसके बाद वास्तविक चुनाव की तर्ज पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराया गया।

छह पदों के लिए हुआ चुनाव

बाल कैबिनेट के चुनाव में शिक्षा एवं अनुशासन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पर्यावरण, खेल एवं संस्कृति, कृषि एवं बागवानी तथा खाद्यान्न मंत्री के पद के लिए छात्रों ने चुनाव लड़ा। शिक्षा एवं अनुशासन मंत्री के पद पर चार प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में मनीष सिदार ने 16 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री के पद पर चार प्रत्याशियों में पीतेश्वर ने 17 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। पर्यावरण मंत्री के पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबले में रामपाल ने 24 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की। खेल एवं संस्कृति मंत्री के पद पर चार प्रत्याशियों में छत्रपाल ने सर्वाधिक 30 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। कृषि एवं बागवानी मंत्री के पद पर पांच प्रत्याशियों के बीच गौतम ने 15 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। वहीं खाद्यान्न मंत्री के पद पर चार प्रत्याशियों में आकाश सिदार ने 23 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने निभाई निर्वाचन अधिकारियों की भूमिका निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में पीठासीन अधिकारी परमानन्द भारद्वाज( शिक्षक माध्यमिक शाला लमडांड), मतदान अधिकारी क्रमांक-1 वेदप्रकाश डनसेना(सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला नवामुड़ा), मतदान अधिकारी क्रमांक-2 पूरन डेल्की( दैनिक मजदूर) तथा मतदान अधिकारी क्रमांक-3 पुरुषोत्तम पैंकरा( आकस्मिक निधि भृत्य )ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वहीं जयलाल राठिया एवं रूबेन खलखो ने सुरक्षा गॉड के रूप में सहयोग प्रदान किया। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया छात्रावास अधीक्षक नन्द किशोर सतपथी की देखरेख में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विवाद रूप से संपन्न हुई। विजेताओं को दी गई जिम्मेदारी निभाने की सीख चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी नवनिर्वाचित बाल कैबिनेट सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। छात्रावास अधीक्षक ने विजयी छात्रों को अपने-अपने पद की जिम्मेदारियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाल कैबिनेट का गठन केवल चुनाव कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, जिम्मेदारी की भावना, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना है। छात्रावास में आयोजित यह बाल कैबिनेट निर्वाचन बच्चों के लिए लोकतंत्र को किताबों से बाहर निकालकर व्यावहारिक रूप से समझने और अनुभव करने का अनूठा अवसर साबित हुआ।

You Might Also Like

नवविवाहिता की फांसी पर झूलते मिली लाश

एक्सपर्ट टीम द्वारा मधुमक्खी छत्ता निकालने का कार्य प्रारंभ

नकली सोने से 10 लाख की ठगी का प्रयास

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही

किसान भाईयों की खेती ने पकड़ी रफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खुडख़ुडिय़ा पट्टी एवं गोटी से जुआ खेलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
Next Article हाथी ने बुजुर्ग को कुचला, मौत, घुघरी कदमटोली में 16 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?