रायपुर। राजधानी रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) परिसर में एक 5 से 6 महीने का भ्रूण मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार (7 नवंबर) को यह भ्रुण अस्पताल के कचरे के डिब्बे के पास पड़ा था। हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि दो बाहरी लोग इसे अस्पताल में छोडक़र चले गए थे। मामला मौदहपारा थाना क्षेत्र का है। अस्पताल प्रबंधन ने मौके की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अस्पताल के ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज हासिल कर लिए हैं और उनमें दिख रहे संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी खोजबीन शुरू कर दी जाएगी। हॉस्पिटल प्रशासन ने दावा किया है कि सभी वीडियो और अन्य सबूत पुलिस को सौंप दिए गए हैं। हालांकि उन्होंने मीडिया को ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज देने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसलिए फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले भ्रूण को कचरे के डिब्बे में डालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर उसे डब्बे के पास ही छोडक़र भाग गए। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह भ्रूण अस्पताल से ही जुड़ा मामला है या बाहर से लाकर फेंका गया।



