NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बनोरा वासियों ने अघोर गुरु ट्रस्ट में श्रद्धा से मनाई आंवला नवमी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बनोरा वासियों ने अघोर गुरु ट्रस्ट में श्रद्धा से मनाई आंवला नवमी
रायगढ़

बनोरा वासियों ने अघोर गुरु ट्रस्ट में श्रद्धा से मनाई आंवला नवमी

lochan Gupta
Last updated: October 31, 2025 12:06 am
By lochan Gupta October 31, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा आश्रम परिसर में आज बनोरा ग्राम वासियों ने परम्परा गत तरीके से श्रद्धा पूर्वक, उत्साह के साथ आँवला नवमी पर्व मनाया। तीन दशक पूर्व बनोरा ग्राम की माटी पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के चरण रज पाकर धन्य हो गई थी। पूज्य बाबा जी के कर कमलों से बनोरा में ही अगर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की नींव रखी गई थी स्थापना काल से ग्राम वासी बनोरा वासियों का आश्रम ने आत्मीय नाता है उन्होंने स्थापना काल से ही आश्रम ने आंवला नवमी मानने की यह परंपरा जारी रखी है। इस क्रम में आज आंवला नवमी के दिन ग्रामवासी सुबह से ही आश्रम में एकत्रित हुए और विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। ग्राम वासियों ने जानकारी देते हुए कहा आंवला नवमी जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है इस पर्व पर आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना की जाती है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु और शिव की एक साथ पूजा करने के लिए आंवले के पेड़ की पूजा की थी। इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने और आंवला खाने का विशेष महत्व है, जो सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत लाता है। देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण कर रही थीं और उन्होंने भगवान विष्णु और शिव की एक साथ पूजा करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने देखा कि विष्णु को तुलसी और शिव को बेल पत्र प्रिय है, और यह गुण आंवले के पेड़ में भी है। लक्ष्मी जी ने आंवले के पेड़ को विष्णु और शिव का प्रतीक मानकर उसकी पूजा की, जिससे प्रसन्न होकर दोनों देवता प्रकट हुए। देवी लक्ष्मी ने आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाया और दोनों देवताओं को भोजन कराया, फिर खुद प्रसाद ग्रहण किया। यह तिथि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी की तिथि थी तब से यह पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक नवमी से पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवले के पेड़ में निवास करते हैं। यह भी माना जाता है कि इसी दिन से सत्य युग की शुरुआत हुई थी और भगवान कृष्ण ने वृंदावन से मथुरा की यात्रा की थी। इस दिन आंवला खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और धार्मिक कार्यों से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है, जिससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आंवला को धार्मिक ग्रंथों में पवित्र माना जाता है। आश्रम की स्थापना वर्ष 1993 में हुई थी और तब से प्रत्येक वर्ष गांव के परिवार एक साथ मिलकर आँवला नवमी पर पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी परंपरा को निभाते हुए गुरुवार को पूरे श्रद्धाभाव से यह धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

You Might Also Like

बकरीद के लिए 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी

वार्डों से कचरा डंप खत्म करना सभी का लक्ष्य-चंद्रवंशी

पूरी गुणवत्ता के साथ करें निर्माण कार्य- कलेक्टर

जेएसपी को कृषि प्रोत्साहन व बुजुर्ग कल्याण के लिए ग्रीनटेक अवार्ड

आयुष विभाग ने किया एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोंथा का असर : विगत तीन दिनों से हो रही रूक-रूक कर हल्की वर्षा
Next Article प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के नए भवन का हुआ शिलान्यास

खबरें और भी है....

तिरंगे की शान, उपलब्धियों का सम्मान: एनटीपीसी लारा में देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
एसईसीएल में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 पौधों का रोपण
29 नक्सलियों के सफाए वाले ऑपरेशन की वीरता को सलाम,बांदे थाना प्रभारी रामचंद्र साहू को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार…..
जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तिरंगे की शान, उपलब्धियों का सम्मान: एनटीपीसी लारा में देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?