रायगढ़। मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति ने विगत दिवस करवा चौथ पर्व की खुशी में दादी बाड़ा पैलेस बैकुंठपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ यादगार ढंग से मनाया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। गणेश वंदना में खूबसूरत नृत्य अर्चना शर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बलबीर शर्मा, नितेश शर्मा, कमल शर्मा एवं राजघराने से विजय श्री सिंह,नवीन शर्मा ने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया।
अतिथियों का आत्मीय स्वागत
कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती मीरा विजय शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण महिला सेवा समिति रायगढ़ ने कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का भारतीय पारंपरिक तरीके से कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया। एवं उनके द्वारा सरल शब्दों में समिति के गठन से अब तक के किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताया।
राजस्थानी नृत्य की मनभावन प्रस्तुति
वहीं श्रीमती मीरा विजय शर्मा ने अपने स्थानीय कलाकारों का सहयोग लेते हुए समिति के कुछ महिला कलाकार को लेकर विगत 15 दिनों के अथक प्रयास से राजस्थानी कालबेलिया नृत्य तैयार करवाया। जिसमें कोरियोग्राफर एवं डांसर चंदन शर्मा की अहम भूमिका रही। इसके अलावा इस कार्यक्रम में पीहू शर्मा श्रेया शर्मा शोभा पांडे एवं रश्मि ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों की खूब वाह-वाही बटोरी। यह राजस्थानी कार्यक्रम उपस्थित दर्शकों को इतना पसंद आया कि उनकी डिमांड पर यह कार्यक्रम एक बार कलाकारों द्वारा पुन: प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा एवं गहने आकर्षण के केंद्र बने।
जज टीम की विशेष भूमिका
इस कार्यक्रम में जजमेंट टीम के प्रमुख नितेश शर्मा एवं मोना शर्मा, श्वेता पिंकी शर्मा, कमल किशोर – शीतल शर्मा, आशीष शर्मा, विभा शर्मा एवं गायत्री ठाकुर, सरयू पाली ब्राह्मण समाज के प्रमुख वृंदावती शर्मा (बेबी दीदी), गीता उपाध्याय, भारती पांडे, योगिता तिवारी, वर्षा तिवारी, जयंती दुबे, भारती दुबे, शोभा देवी (सखी सुंदरकांड ग्रुप), बबीता शर्मा (पूर्व अध्यक्ष), बीना शर्मा (पूर्व अध्यक्ष) एवं सरोजशर्मा, ने अपनी गरिमा में उपस्थित दी। कार्यक्रम में प्रदर्शित हो इस कारण जज की संख्या अधिक रखी गई। एवं प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि वे यदि अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है तो वे जजमेंट शीट भी देख सकते हैं।
बेहद खास रहा करवा चौथ कार्यक्रम
मिसेज करवा चौथ में भाग लेने वाले प्रतिभागी के नाम बबीता शर्मा, निधि नितिन शर्मा, आशा शर्मा, संगीता शर्मा, बबीता शर्मा, रूपा शर्मा, लता शर्मा, वर्षा शर्मा, संतोष शर्मा, प्रीति शर्मा, निधि मुकेश शर्मा, वंदना शर्मा, प्रिया गोपाल शर्मा, कविता शर्मा, खुशबू शर्मा, सुमन शर्मा, नीलम पांडे, तोशी शर्मा,रहे। सभी ने मंच में आकर अपना डांस परफॉर्मेंस दिखाई जिसके आधार पर जज ने अपना निर्णय लिया। कार्यक्रम की मेहमान कलाकार 70 वर्षीय रुक्मणी ठाकुर ने चूडिय़ां खनकी खनखाने वाले आ गए। गीत पर डांस कर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जज नवीन शर्मा एवं सुमन शर्मा द्वारा सभी प्रतिभागियों को अपने द्वारा विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जजमेंट के आधार पर मिसेज करवा चौथ प्रथम प्रीति शर्मा द्वितीय निधि नितिन शर्मा एवं तृतीय निधि मुकेश शर्मा रही। कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती मीरा विजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह विगत 15 दिवसों से प्रयासरत थी। और उन्हें अपनी इस मेहनत का फल इस कार्यक्रम की सफलता से मिला। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संरक्षक श्रीमती संतोष शर्मा (आयुष मेडिकल) का विशेष सहयोग रहा। उनके द्वारा पुरस्कार को छोडक़र बाकी सभी कार्यों में विशेष योगदान दिया। संतोष शर्मा जी ऐसे सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए हर कार्यक्रम में उनका विशेष योगदान रहता है। श्रीमती संतोष शर्मा एवं नवीन शर्मा को धन्यवाद देते हुए श्रीमती मीरा विजय शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण महिला सेवा समिति ने कहा कि इन्हीं दोनों के विशेष सहयोग से आज यह भव्य कार्यक्रम सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए अपने मंजिल पर पहुंचा है। वहीं कार्यक्रम में विजय वीरभान शर्मा (पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सेवा समिति रायगढ़) द्वारा मारवाड़ी ब्राह्मण सेवा समिति के वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण शर्मा को मंच पर बुलाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्रीमती मीरा विजय शर्मा ने बताया कि मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति को हमेशा ब्राह्मण सेवा समिति सहयोग करती आई है और करती रहेगी। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए निधि मुकेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की सफलता में अध्यक्ष श्रीमती मीरा विजय शर्मा के साथ-साथ उनके संरक्षक पदाधिकारी गण कार्यकारिणी एवं समस्त सदस्य का विशेष रूप से सहयोग मिलता रहा है। उन्हीं के सहयोग से हम भविष्य में एक से बढक़र एक कार्य करके समाज को उन्नति की राह में अग्रसर रखेंगे।
मारवाड़ी ब्राम्हण महिला समिति ने दादी बाड़ा पैलेस में यादगार ढंग से मनाया गया करवा चौथ
