रायगढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के उपाध्यक्ष शिवकुमार और संजय देवांगन ने बताया कि पुसौर ब्लॉक के अध्यक्ष रामनंदन यादव को भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो गया बिहार फाउंडर के संयुक्त निदेशक सत्यानंद कुमार ने रायगढ़ जिला प्रमुख नियुक्त किया है। श्री यादव के बनने पर लोगों के साथ जोडऩे और उनका सहयोग करने में भरपूर मदद मिलेगी।विदित हो कि राम नंदन यादव विगत कई वर्षों से है पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण में कार्य कर रहे हैं, उनके इस निष्ठा पूर्वक कार्य को देखते हुए, उन्हें राज्य स्तरीय अवंती बाई लोधा पुरस्कार धमतरी में प्राप्त हुआ है, साथ ही गौतम बुद्धा राष्ट्रीय पुरस्कार दिल्ली में प्राप्त हुआ है, जबकि स्वामी विवेकानंद आइकॉन अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मुंबई में प्राप्त हुआ है। जबकि राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के द्वारा उनके कार्य को देखते हुए समाज रत्न का पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं वर्तमान में रामनंदन यादव राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्यायआयोग पुसौर ब्लॉक के अध्यक्ष हैं और राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के रायगढ़ जिला अध्यक्ष मे इनकी नियुक्ति हुई है। श्री यादव पौधारोपण व वृक्षारोपण के लिए रायगढ़ जिले में पेड़ को स्कूलों में जा जाकर बच्चों को वृक्षारोपण के बारे में बताते हैं,गांव में जाकर भी गांव से संपर्क कर महिलाओं और पुरुषों को उनके बारे में बताते हैं और साथ ही वृक्षारोपण का कार्य भी करवाते हैं। इसी तरह राम नंदन यादव रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम के प्रमुख हैं व फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल के दिशा निर्देश पर पूरे रायगढ़ जिले में वृक्षारोपण का कार्य करवा कर सभी को प्रेरित भी करते हैं। वहीं इनके नेक कार्य को देखते हुए यादव समाज द्वारा भी पुरस्कार से प्रोत्साहित किया गया है द्य साथ ही यादव समाज से प्रतिष्ठित व्यक्ति शाखा यादव, मातादीन यादव एवं रायगढ़ जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। इसी तरह रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन समाजसेवी सुनील रामदास ने भी श्री यादव की इस उपलब्धि से खुश होकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दिए हैं।