NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अब 10 तक एमबीबीएस और बीडीएस के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > अब 10 तक एमबीबीएस और बीडीएस के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
रायपुर

अब 10 तक एमबीबीएस और बीडीएस के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

कुल सीट 2,680, नीट क्वालिफाइट 22 हजार से अधिक, सिर्फ 12 प्रतिशत को मिलेगा एडमिशन

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2025 12:36 am
By lochan Gupta August 9, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर। प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तारीख 4 अगस्त तक थी। नीट क्वालिफाइड लगभग 6,200 के करीब स्टूडेंट 4 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पहले 8 अगस्त को पहली एलोकेशन लिस्ट आनी थी, लेकिन अब 14 को आएगी। एनएमसी की मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने ऑल इंडिया कोटे के लिए तारीख बढ़ा दी थी। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्टेट, मैनेजमेंट और एनआरआई कोटे के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल रिवाइज कर दिया है। इससे भी राउंड रिवाइज हुआ है। प्रदेश में एमबीबीएस की 1980 और बीडीएस की 700 समेत कुल 2680 सीटें हैं। इनमें प्रवेश के लिए 29 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था। इस बार 22,261 छात्र नीट क्वालिफाइड हैं, लेकिन इसमें केवल मेरिट में ऊपर 12 फीसदी छात्रों को ही प्रवेश मिलने की संभावना है। इस बार नीट यूजी सीजी टॉपर छात्र के 720 में 618 अंक है। 600 से 618 तक स्कोर वाले केवल 13 छात्र हैं। इनमें 8 जनरल के, ओबीसी के 4 व एक छात्र ईडब्ल्यूएस कोटे वाला है। क्वालिफाइड का केवल ये मतलब है कि ये छात्र काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पात्र है। वहीं स्पांसर्ड एनआरआई कोटे से प्रवेश को लेकर हाईकोर्ट में लगाई गई जनहित याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि याचिका व्यक्तिगत हित के लिए लगाई गईथी। जमा अमानत राशि भी जब्त करने का आदेश भी कोर्ट ने दिया है। डीएमई ऑफिस ने पिछले साल इस कोटे के तहत नियमों को लेकर हुए बवाल को देखते हुए शासन से प्रवेश नियम पर मार्गदर्शन मांगा था। नए सत्र के लिए सभी 10 सरकारी और 4 निजी कॉलेजों को पहले ही मान्यता मिल चुकी है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व्हाइट कोट सेरेमनी में हुए शामिल

इस्पात कंपनी से 3 करोड़ की ठगी

सिमट रहा बस्तर से माओवादी आतंक, बदल रही बस्तर की पहचान : सीएम साय

जल्द शुरू होगी प्रदेश की चार रेल परियोजनाएं

रायपुर में खेलते नजर आ सकते हैं रोहित-विराट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फूड एवं केटरिंग स्टॉलों सहित गाडिय़ों के पेंट्रीकार का किया गहन निरीक्षण
Next Article अभिषेक-नवीन समेत 4 नेता महामंत्री पद की रेस में,

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?