NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश में बढ़ रही ई-रिक्शा व ऑटो
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रदेश में बढ़ रही ई-रिक्शा व ऑटो
रायपुर

प्रदेश में बढ़ रही ई-रिक्शा व ऑटो

परिवहन सचिव ने ली बैठक, ट्रैफिक समस्या के समाधान पर हुई चर्चा

lochan Gupta
Last updated: March 7, 2025 11:57 pm
By lochan Gupta March 7, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यातायात समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े विषय को लेकर 5 संभागों की बैठक आयोजित की गई। परिवहन सचिव सह आयुक्त एस.प्रकाश की अध्यक्षता में संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक हुई। गुरुवार को आयोजित बैठक में अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर भी मौजूद थे। ई-रिक्शा और ऑटो की संख्या में लगातार वृद्धि को देखते हुए सुगम और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के उपायों पर बैठक में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बताया गया कि जिलेवार परिवहन कार्यालय में पंजीकृत ई-रिक्शा (गुड्स और पैसेंजर) की संख्या क्रमश: रायपुर 13374, बिलासपुर 4493, दुर्ग 4038, अंबिकापुर 1311, जगदलपुर 41 है। इसी प्रकार पंजीकृत ऑटो (गुड्स और पैसेंजर) की संख्या क्रमश: रायपुर 20306, बिलासपुर 14867, दुर्ग 9602, अम्बिकापुर 4429, जगदलपुर 3431 है, ये संख्या लगातार बढ़ रही है। मॉनिटरिंग और रेगुलेशन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा और ऑटो के सुगम व्यवस्थित परिचालन के लिए निर्मित जोनवार योजना के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके लिए रायपुर जिला प्रशासन ने शहर को मुख्य रूप से 05 जोनों में बांटकर योजना बनाई है। बैठक में ई-रिक्शा के लिए केंद्र और राज्यों में प्रचलित अधिनियम और नियमों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अलावा राज्य शासन और जिला प्रशासन को प्राप्त शक्तियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित जिलों के अधिकारियों से क्रमश: उनके जिलों में ई-रिक्शा और ऑटो के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में ई-रिक्शा और ऑटो पंजीयन में लगातार वृद्धि और समस्या के समाधान के लिए किसी भी प्रकार के प्रस्ताव या सुझाव मांगे गए हैं। जिला सडक़ सुरक्षा समिति या जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सडक़ सुरक्षा समिति या परिवहन विभाग को सुझाव दिए जा सकते हैं।

You Might Also Like

22 फरवरी को कांग्रेस-विधायक दल की बैठक

सीएम साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के पुरातत्वविद् पद्मश्री अरुण शर्मा का निधन

रेप के आरोपी की दुकान ढहाई

प्रदेश के 19 ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्लू की दबिश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रेनिंग के दौरान एसबाई कैंडिडेट की मौत
Next Article नशे की हालत में वाहन चलाना पडऩे लगा महंगा

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?